TRENDING TAGS :
UP Politics: संजय निषाद का अखिलेश पर जोरदार हमला, बोले-अपनी पार्टी और जाति को बचाए फिर दूसरो पर करे कमेंट
UP Politics: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लेकर स्पष्ट रूप से कहा कि वह जल्द ही एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे है।
UP Minister Sanjay Nishad slams Akhilesh Yadav (Image: Newstrack)
Sanjay Nishad vs Akhilesh Yadav: सरकारी दौरे पर आए संजय निषाद विभाग की बात करने के बजाय राजनैतिक चर्चा करते हुए विकास भवन के सभाकक्ष में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आज जौनपुर में सपा अध्यक्ष के द्वारा ओम प्रकाश राजभर और शिवपाल यादव के खिलाफ लिखे गये पत्र को लेकर मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश यादव पर खासा हमलावर रहे और दो टुक कहा कि अखिलेश यादव दूसरे की चिन्ता छोड़कर पहले अपनी पार्टी को बचाये। सपा के वरिष्ठ नेताओ को संतुष्ट करें इसके बाद दूसरो पर कमेंट करना चाहिए। अखिलेश यादव को अब अपनी जाति के लोंगो को बचाने का काम करना चाहिए।
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लेकर स्पष्ट रूप से कहा कि वह जल्द ही एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे है। राजभर 2017 में भाजपा के साथ रह कर बड़ी ताकत के रूप में उभरे है और कुछ समय के लिए जरूर भटक गये थे लेकिन फिर भाजपा के साथ होगे। संजय निषाद ने कहा कि 2024 में भाजपा के साथ चुनाव लड़ सकते है।
राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा के सवाल पर कहा कि सुरक्षा प्रदान करना सुरक्षा एजेन्सी का काम है। किसे सुरक्षा देना चाहिए किसे नहीं वही तय करती है। ओम प्रकाश राजभर पिछड़ो की लड़ाई लड़ रहे है उनके लिए खतरे बने हुए है इसीलिए तो उनको सुरक्षा प्रदान की गयी है।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों के कारण पूरे देश में विकास की गति तेज हो गई है। देश विकास की राह पर चल पड़ा है। उत्तर प्रदेश की सरकार भी भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस पर काम करते हुए विकास को अंजाम दे रही है। मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में सभी पूरी जिम्मेदारी से अपने काम को कर रहे है।
कांग्रेस सपा बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सभी दल सत्ता में रहते समय कोई काम किया ही नहीं है। आज सत्ता और पावर भाजपा के पास है कांग्रेस सपा और बसपा के पास कुछ भी नहीं है। जब इनके पास सत्ता थी उस समय भी पिछड़ो दलितो शोषित वंचितो के लिए कुछ भी नहीं किया था।आज जब सत्ता से कोसो दूर है तो सेखियां बघारते है।एक सवाल के जवाब में कहा कि तीन दिन पहले इसी जनपद जौनपुर में ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव से कहा था हमें तलाक देदो।आज पत्र जारी हो गया जहां सम्मान मिले वहां जा सकते है अब राजभर आजाद है जल्द एनडीए का हिस्सा बन सकते है।