×

अमरीकी राज्य फ़्लोरिडा के जैक्सनविल में भीड़ पर फायरिंग, 3 लोगों की मौत

Anoop Ojha
Published on: 27 Aug 2018 3:48 AM GMT
अमरीकी राज्य फ़्लोरिडा के जैक्सनविल में भीड़ पर फायरिंग, 3 लोगों की मौत
X

वॉशिंगटन: अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित जैक्सनविल इलाके में संदिग्ध हमलावरों ने भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलाबारी कर दहशत का माहौल बना दिया। एक रेस्तरां में हमलावरों ने भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलाबारी की हैगोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में 11 लोग घायल हुए हैं।एक हमलावर की पहचान 24 साल के डेविड कट्ज़ नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है जो बाल्टीमोर का निवासी था



घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने जैक्सनविल की ओर आने वाले सभी रास्तों को सीज कर दिया है। वहीं फायरिंग करने वाले एक शख्स को मौके पर मार गिराया गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।एक हमलावर की तलाश की जा रही है।पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।फ़्लोरिडा में इससे पहले साल 2016 में पल्स नाइटक्लब शूटिंग की घटना सामने आई थी जिसमें 49 लोग मारे गए थे

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story