×

राष्ट्रपति चुनावः डोनाल्ड ट्रंप ने मारी बाजी, हिलेरी को हराकर रचा इतिहास

By
Published on: 9 Nov 2016 2:17 AM GMT
राष्ट्रपति चुनावः डोनाल्ड ट्रंप ने मारी बाजी, हिलेरी को हराकर रचा इतिहास
X

वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने इतिहास रच दिया है। ट्रंप डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। अब ओबामा के बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल करना होता है।

कैलिफॉर्निया में भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस ने जीत हासिल करके अमेरिकी सीनेट में अपनी जगह पक्की कर ली है। इतना ही नहीं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए इलिनोइस से चुनाव जीते राजा कृष्णमूर्ति।

वोटिंग की खास बातें

-चुनाव से पहले राष्ट्रीय ट्रैकिंग पोल में हिलेरी को बढ़त मिली हुई थी।

-ट्रंप ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए नतीजे न स्वीकारने की बात भी कही।

-नॉर्थ कैरोलिना में हिलेरी के साथ पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी थे। वहां पॉप गायिका लेडी गागा ने गीत भी सुनाए।

-अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पहला वोट न्यू हैम्पशायर के एक गांव में पड़ा। यहां हिलेरी 2 के मुकाबले 4 वोटों से ट्रंप पर जीत गईं।

-मुख्य रणक्षेत्रों में 11 वोट वाला एरीजोना, 29 वोट वाला फ्लोरिडा, 6 वोट वाला नेवादा और 15 वोट वाला नॉर्थ कैरोलिना हैं।

-मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत 4.2 करोड़ लोग पहले ही वोट डाल चुके हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने जीते ये राज्य-

नॉर्थ कैरोलीना, नॉर्थ फ्लोरिडा, ओहायो, मिसौरी, मोंटाना, लुईसियाना, अर्कांसस, कान्सास, उत्तरी डकोटा, दक्षिण डकोटा, टेक्सास, व्योमिंग और मिसिसिपी।

हिलेरी क्लिंटन के खाते में आए ये राज्य-

ओरेगन, कोलोराडो, वर्जिनिया, मैक्सिको, कनेक्टिकट, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और रोड आइलैंड।

Next Story