×

UP कैबिनेट का होगा विस्तार, पूर्व सांसद जयंत चौधरी बनेंगे मंत्री

By
Published on: 14 Jun 2016 12:24 PM GMT
UP कैबिनेट का होगा विस्तार, पूर्व सांसद जयंत चौधरी बनेंगे मंत्री
X

yogesh-mishra Yogesh Mishra

लखनऊ: यूपी में बहुत जल्द एक और मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। यही वजह है कि आज ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल से मुलाकात की। इस विस्तार की सबसे खास बात यह है कि रालोद प्रमुख अजित सिंह के बेटे और पूर्व सांसद जयंत चौधरी को यूपी सरकार मंत्री बनाने जा रही है।

इसके साथ ही शिवाकांत ओझा को फिर से कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। साथ ही राजा भइया को भी यूपी कैबिनेट में भारी भरकम विभाग मिलेगा।

यह भी पढ़ें...कैराना में भी है एक पोशीदा सच, यह सत्य और तथ्य स्वीकार करने का समय

राज्यसभा इफेक्ट, जयंत बनेंगे मंत्री

यूपी में हुए राज्यसभा चुनाव में रालोद के समर्थन के सियासी गणित का राज अब खुलने लगा है। जयंत चौधरी को यूपी सरकार मंत्री बनाने जा रही है। ये बात और है कि यूपी के किसी सदन में अभी जगह नहीं है। इसके साथ ही उन्हें दमदार विभाग दिया जाएगा। newztrack.com के मुताबिक सरकार उऩ्हें किसानों से जुड़ा मलाईदार विभाग देने जा रही है।

यह भी पढ़ें...UP: क्रॉस वोटिंग की सजा, कांग्रेस ने 6 विधायकों को पार्टी से निकाला

इनकी हैसियत में फिर से होगा इजाफा

यूपी के मंत्री रहे शिवाकांत ओझा को एक बार फिर कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह को एक बार फिर बड़ा विभाग देने की तैयारी है। राज्यसभा चुनाव के दौरान रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के घर नेताजी और सीएम अखिलेश यादव खुद गए थे।

यह भी पढ़ें...छलका अमर सिंह का दर्द, बोले- जयाप्रदा के लिए कुछ नहीं कर पाया

दो नए चेहरे शामिल होंगे कैबिनेट में

यूपी सरकार के कैबिनेट विस्तार में अब दो लोग लाल बत्ती धारी बनने जा रहे हैं। माना जा है कि इन दो लोगों के चयन में विभिन्न समीकरण का ध्यान रखा जा रहा है।

Next Story