×

कांग्रेस-सपा में गठबंधन में आया नया मोड़, अब रायबरेली-अमेठी की 10 सीटें मांगी प्रियंका ने

By
Published on: 28 Jan 2017 3:56 AM GMT
कांग्रेस-सपा में गठबंधन में आया नया मोड़, अब रायबरेली-अमेठी की 10 सीटें मांगी प्रियंका ने
X

priyanka-gandhi

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन के जरिए जीतने के लिए एड़ी-छोटी का जोर लगा रही है। 29 जनवरी को राजनीति के मैदान में एक नया नारा उतारा जाएगा, जिसके बोल हैं 'यूपी को ये साथ पसंद है।' इस गाने की थीम 2016 में आई सलमान खान की फिल्म 'सुलतान' के गाने 'बेबी को बेस पसंद है' से ली गई है। पर इसमें एक और राजनीति का दांव सामने आ गया है। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के लिए सपा से रायबरेली और अमेठी की सभी दस सीटों की मांग कर दी है।

यूपी को राहुल-अखिलेश का साथ पसंद है: चुनावी मैदान में यह गाना कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों ने मिलकर बनाया है। इनके अनुसार राहुल गांधी और अखिलेश यादव युवा चेहरे हैं और इन दोनों पर किसी तरह का आरोप नहीं है, जिसके चलते इस गाने की मदद से गठबंधन को भुनाया जा सकेगा। इस गाने को राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दोस्ती को अगर मिसाल बनाकर पेश किया जाएगा, तो शायद चुनावी मैदान में बात बन सकती है।

सीटों को लेकर फिर फंस सकता है पेंच: वैसे तो इस चुनावी दंगल को जीतने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन हो चुका है। लेकिन सूत्रों की मानें तो अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कोई पेंच फंस सकता है क्योंकि दोनों पार्टियां लगभग अपने सभी उम्मीदवारों को घोषित कर चुकी हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या मांग है प्रियंका गांधी की

priyanka-gandhi

खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव को संदेश भिजवाया है कि कांग्रेस को अमेठी औऱ रायबरेली की सभी 10 सीटें दी जाएं। बता दें कि सपा और कांग्रेस में हुए गठबंधन के तहत सपा के 298 और कांग्रेस के 105 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए समझौता हुआ है।

Next Story