×

चौतरफा फंसे लिकर किंग विजय माल्या, कभी भी जा सकते हैं जेल

Admin
Published on: 8 March 2016 6:21 AM GMT
चौतरफा फंसे लिकर किंग विजय माल्या, कभी भी जा सकते हैं जेल
X

बेंगलुरु: अपनी रंगीन लाइफस्टाइल के लिए चर्चित उद्योगपति विजय माल्या की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। वह कभी भी जेल जा सकते हैं। माल्या की बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस पर बकाया कर्जे को लेकर उन पर कानूनी शिकंजा कसने लगा है। डेट रिकवरी ट्राइब्यूनल ने आदेश दिया है युनाइटेड ब्रेवरेज लिमिटेड की बिक्री से मिलने वाले 515 करोड़ रुपए को विजय माल्या बैंक से नहीं निकाल पाएंगे। बेंगलुरु में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए DRT ने यह आदेश दिया।

एसबीआइ का किंगफिशर पर 1,600 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है। इसकी वसूली के लिए बैंक ने डीआरटी में माल्या के पासपोर्ट की जब्ती व उन्हें गिरफ्तार करने का भी मामला दायर किया है। विजय माल्या के भारत छोड़ने पर रोक लगाने के लिए सरकारी बैंकों के कंसोर्शियम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की हैं। सुप्रीम कोर्ट एसबीआई सहित बैंकों की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा।

ईडी ने दर्ज किया मनी लॉडिंग का केस

-प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आइडीबीआइ बैंक के मामले में उनकी कंपनी पर मनी लांडिंग का केस दर्ज किया है।

-माल्या पर बकाया 7,800 करोड़ रुपए के कर्ज की वसूली के लिए एक दर्जन से ज्यादा बैंक कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

-शराब उद्योग के शहंशाह माल्या को सबसे बड़ा धक्का बेंगलुरु स्थित डीआरटी ने दिया है।

-एसबीआइ की अर्जी पर डीआरटी ने माल्या को डियाजियो से होने वाले 7.5 करोड़ डॉलर के भुगतान पर रोक लगा दी है।

-ब्रिटिश कंपनी डियाजियो ने माल्या की शराब कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स को खरीदा था।

एसबीआई ने दर्ज किया था मामला

-पिछले महीने ही कंपनी के बोर्ड से भी माल्या को अलग करने का फैसला किया गया था।

-कंपनी के चेयरमैन व डायरेक्टर के पद से हटने के बदले इस राशि का भुगतान किया जाना था।

-लेकिन एसबीआइ ने डीआरटी में मामला दायर किया था कि माल्या पर उसका कर्ज बकाया है।

-इसलिए माल्या को मिलने वाली रकम पर पहला अधिकार कर्ज देने वाले बैंक का है।

-एसबीआइ का किंगफिशर पर 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।

क्या है मामला?

-माल्या की कंपनी किंगफिशर ने 17 बैंकों से 7800 करोड़ रुपए का लोन लिया था।

-जिसमें से 1600 करोड़ रुपए एसबीआई से लोन लिए थे।

-SBI पहले ही विजय माल्या को विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर चुका है।

-माल्या ने SBI के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट मे अर्जी दी थी।

-कोर्ट ने विलफुल डिफॉल्टर मामले में माल्या और यूबी होल्डिंग की अर्जी पर सुनवाई से इंकार कर दिया है।

ब्रिटेन जाना चाहते हैं माल्या

-गुरुवार को माल्या ने अपनी कंपनी युनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था।

-इस्तीफे के बाद माल्या ने कहा कि वो अब अपने बच्चों के पास ब्रिटेन जाना चाहते हैं।

-इसके बाद ही SBI ने माल्या के पासपोर्ट को रद्द कर गिरफ्तारी की मांग की है।

Admin

Admin

Next Story