×

UP में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, योगी बोले- विकास जिताएगा

By
Published on: 22 Nov 2017 3:40 AM GMT
UP में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, योगी बोले- विकास जिताएगा
X

गोरखपुर: देश के सबसे बड़े सूबे में भारी बहुमत से सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज परीक्षा का दिन है। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है। इस चुनाव में जीत के लिए सीएम योगी खुद प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं।

24 जिलों में हो रहे मतदान के दौरान आज मुख्यमंत्री ने अपने गृह जिले में मतदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराना गोरखपुर क्षेत्र में वार्ड नंबर 68 के करीब 7:30 बजे प्राथमिक विद्यालय में चुनाव बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें: अलका लांबा ने योगी को बताया ‘जाहिल’, कहा- माला लेकर हिमालय चले जाएं

क्या बोले योगी आदित्यनाथ

इस दौरान योगी ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत से निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने की बात कही और कहा कि प्रदेश में विकास के एजेंडे पर जनता भारतीय जनता पार्टी को जीत दर्ज कराएगी। उन्होंने 16 नगर निगमों के महापौर के प्रत्याशियों की जीत पर कहां कि हम 16 के 16 नगर निगमों में जीत दर्ज करेंगे।

यह भी पढ़ें: पद्मावती विवाद: योगी बोले- भंसाली और दीपिका हैं सजा के लायक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने मत अधिकार का प्रयोग करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम सफाई कर्मियों को सुविधा बढ़ाएंगे। कूड़ा निस्तारण जलजमाव पटरी व्यवसाइयों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएंगी। प्रदेश में नगर पंचायत नगर पालिका नगर निकाय प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में जीत दर्ज करने जा रही है। जनता को यह विश्वास है प्रदेश और देश का विकास केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इसीलिए जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है।

Next Story