युवक की दूसरी शादी का सपना रहा अधूरा, पत्नी ने मचाया बवाल

Admin
Published on: 12 March 2016 5:58 AM GMT
युवक की दूसरी शादी का सपना रहा अधूरा, पत्नी ने मचाया बवाल
X

सहारनपुरः शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी रचाने पहुंचे युवक का खेल उसकी पहली पत्नी ने बिगाड़ दिया। दुल्हन के परिजनों को मामले का पता लगा तो दुल्हन ने युवक के गले में वरमाला डालने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बनाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू में कर लिया। मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दिया। युवक पक्ष के लोग दुल्हन के परिजनों को आयोजन में हुआ खर्च देकर लौट गए।

क्या था मामला

-शुक्रवार को देवबंद थाना क्षेत्र के गांव मौरा निवासी तनवीर की बारात खुदाबक्सपुर आई हुई थी।

-बाराती नाश्ता करने के बाद डीजे पर थिरक रहे थे।

-दुल्हा-दुल्हन के वरमाला डालने की तैयारियां चल रही थी।

-इसी बीच देहरादून से आई जया नामक युवती थाना बड़गांव पहुंची।

-जया ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तनवीर से हुई है।

-दुल्हन पक्ष ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दुल्हे पक्ष के लोगों को बुलाया।

-मामले की भनक दुल्हन को लगते ही उसने वरमाना डालने से इनकार कर दिया।

-इसी बीच घराती और बरातियों के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई।

-ग्रामीणों ने बरातियों को बंधक बनाने का प्रयास किया।

-सूचना मिलते ही सीओ सुरेशपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

-सीओ ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया।

-दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों के बीच बात हुई।

-जिसमें दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी की तैयारियों में खर्च हुए रुपयों की मांग की।

-इस पर युवक के परिजनों ने उनको खर्चा दिया और बारात लेकर वापस लौट गए।

देहरादून में करते थे दोनों नौकरी

-जया ने कहा कि वह तनवीर के साथ देहरादून के एक स्कूल में नौकरी करती थी।

-इसी बीच दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया।

-दोनों ने दो वर्ष पूर्व मंदिर में शादी रचाई थी।

Admin

Admin

Next Story