अब आदित्यनाथ भी बोेले- देश में बने दो बच्चे पैदा करने का कानून

Admin
Published on: 23 April 2016 3:22 AM GMT
अब आदित्यनाथ भी बोेले- देश में बने दो बच्चे पैदा करने का कानून
X

गोरखपुर: महंत आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दो बच्चे पैदा करने का नियम बनाने वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि समय आ गया है कि हम 2001 और 2011 के आंकड़ों पर एक बार चर्चा करें। जनसंख्या बढ़ने से सामने आने वाले नतीजों के प्रति समाज को जागरूक करके पहले से उस तरह का कोई कानून तैयार करें, जिससे राष्ट्र और यहां का लोकतंत्र सुरक्षित रह सके।''

जमाखोरों पर शिकंजा कसें राज्य सरकारें

-आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ राज्यों में दाल की कीमतों में गिरावट आई है।

-राज्य सरकारों को कालाबाजारी या जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

पनामा पेपर लीक पर क्या बोले ?

-पनामा पेपर लीक मामले में अमिताभ बच्चन का नाम आने पर उन्होंने कहा कि एक बार इस पर जांच होने दीजिए।

-सभी तथ्य सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Admin

Admin

Next Story