Best Plant For Home: ये 5 पौधे घर में लाते हैं बरकत, कभी नहीं होती पैसों की कमी

Lucky Plants In Hindi: ऐसे कई प्लांट्स होते हैं, जिनसे घर में बरकत और सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानें ऐसे पांच पौधों के बारे में, जिन्हें घर में लगाना चाहिए।

Network
Newstrack Network
Published on: 7 July 2024 11:45 AM GMT (Updated on: 7 July 2024 11:45 AM GMT)
Best Plant For Home: ये 5 पौधे घर में लाते हैं बरकत, कभी नहीं होती पैसों की कमी
X

Best Plant For Home (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Lucky Plants For Home: पेड़-पौधे न केवल आपके घर को सजाने और उसकी शोभा बढ़ाने के काम आते हैं, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। हिंदू धर्म में, पेड़-पौधों को देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। ऐसे कई पौधे (Lucky Plants) होते हैं जिनसे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और बरकत आती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर में बरकत और सुख-समृद्धि लाने व धन को आकर्षित करने के लिहाज से बेहतर माना जाता है। इन्हें आप भी अपने घर में जगह दे सकते हैं।

घर के लिए 5 लकी प्लांट्स (5 Lucky Plants For Home In Hindi)

1- तुलसी का पौधा (Tulsi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा (Tulsi Ka Podha) बेहद पवित्र और पूजनीय होता है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का निवास होता है। ऐसे में जिनके घर तुलसी होती है, उस घर से मां लक्ष्मी कभी दूर नहीं जाती हैं। साथ ही इस पौधे से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसे दक्षिण दिशा में कभी न लगाएं। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि रविवार, एकादशी और द्वादशी को तुलसी का पत्ता न तोड़ें।

2- मनी प्लांट (Money Plant)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मनी प्लांट भी घर के लिए बेस्ट पौधे में से एक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा सही दिशा में लगाने से खूब बरकत आती है। साथ ही इसे लगाने से रुपये-पैसे में भी तेजी से वृद्धि होती है। इस पौधे को मेन गेट के पास लगा सकते हैं। इसे घर के अंदर कांच की बोतल में लगाना भी अच्छा माना जाता है।

3- शमी का पौधा (Shami Plant)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा (Shami Ka Podha) बहुत लकी माना जाता है। यह धन धान्य और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला पौधा होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से आपको कभी धन धान्य की कमी नहीं होगी। शमी के पेड़ को घर में स्थान देने से कुंडली में शनि की स्थिति भी मजबूत होती है।

4- अनार का पेड़ (Anar Ka Ped)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस लिस्ट में अनार का पेड़ (Pomegranate Tree) भी शामिल है, जिसे घर में लगाना काफी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस पेड़ को घर में लगाने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। इससे सुख-समृद्धि आती है और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। इसे आप घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत तो होगी ही, साथ ही वंश में भी वृद्धि होती है।

5- हल्दी का पौधा (Turmeric Plant)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा आप घर में हल्दी का पौधा (Haldi Ka Podha) भी लगा सकते हैं, ये काफी शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से गरीबी और नकारात्मकता दूर होती है और मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही इसकी रोजाना पूजा करने से मनोकामना भी पूरी होती है। आप इस पौधे को उत्‍तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story