×

Ayurvedic Weight Loss Tea: इस चाय से तेजी से घटने लगेगी चर्बी, पेट हो जाएगा स्लिम, रोजाना सेवन के मिलेंगे ये फायदे भी

Weight Loss Tips In Hindi: वजन घटाना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी घटाई जा सकती है।

Shreya
Published on: 17 March 2025 4:34 PM IST
Ayurvedic Weight Loss Tea: इस चाय से तेजी से घटने लगेगी चर्बी, पेट हो जाएगा स्लिम, रोजाना सेवन के मिलेंगे ये फायदे भी
X

Ayurvedic Weight Loss Tea (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Weight Loss Tea: वजन का जरुरत से ज्यादा होना या फिर मोटापा एक गंभीर समस्या है। न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग उच्च बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले हैं। बीएमआई से यह पता चलता है कि किसी व्यक्ति का वजन स्वस्थ है या नहीं। स्वस्थ BMI 18.5 से 24.9 के बीच होता है। WHO के अनुसार, दुनिया भर में हर साल लगभग तीन मिलियन लोग अधिक वजन या मोटापे के कारण मरते हैं। अब आप ये सोच ही सकते हैं कि ये समस्या कितनी गंभीर है।

केवल इतना ही नहीं बल्कि एक हालिया रिसर्च में यह भी सामने आया कि 2050 तक 3.8 बिलियन (380 करोड़) वयस्क यानी दुनिया की लगभग 60 फीसदी आबादी मोटापे या अधिक वजन से ग्रस्त हो सकती है। बता दें मोटापा का शिकार होने पर शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है, जैसे कि डायबिटीज, कुछ प्रकार के कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, नींद से संबंधी बीमारियां, डिप्रेशन और तनाव आदि।

ऐसे में अगर आप मोटे हो गए हैं तो वजन कम करने में ही भलाई है। वजन को मेंटेन करने के लिए या फिर कम करने के लिए आपको डाइट का खास ख्याल रखना होता है, क्योंकि आप क्या खाते, क्या पीते हैं इसका प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है और अनहेल्दी खानपान से वेट बढ़ सकता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी आयुर्वेदिक चाय की रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप अपना वजन आसानी से कम कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में।

वजन घटाने के लिए आयुर्वेदिक चाय (Vajan Ghatane Ke Liye Best Tea)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वैसे तो भारत में अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय के बिना होती ही नहीं है। लोग अपनी-अपनी पसंद की चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन अगर इस आयुर्वेदिक चाय का सेवन करेंगे, तो आपको न केवल वजन घटाने में बल्कि कई अन्य शारीरिक लाभ भी मिलेंगे। इस चाय के बारे में मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया (Dr Dixa Bhavsar Savaliya) ने जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसे कैसे तैयार करें।

आयुर्वेदिक वेट लॉस चाय बनाने का तरीका

इस चाय को बनाने के लिए 500 मिली पानी को उबालने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच धनिया के बीज, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ के बीज, 1 चम्मच सूखी पुदीने की पत्तियां (लगभग 10), 1 चम्मच सूखी करी पत्तियां (लगभग 7-10), 1 इंच दालचीनी की स्टिक, 1 इंच ताजा कसा हुआ अदरक, आधा चम्मच सूखी हरी चाय की पत्तियां, 1 चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें। इसे 7-10 मिनट तक उबलने दें, फिर इसे छान लें। अब इसमें नींबू की कुछ बूंदें डालें और सुबह सबसे पहले इस चाय की चुस्की लें।

कैसे करें इस चाय का सेवन

इस चाय का सेवन सुबह करना है। 3 महीने तक रोजाना इस चाय का सेवन करने से आपको बॉडी को डिटॉक्स करने और आपके शरीर से अतिरिक्त वसा कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि डॉक्टर ने ये भी बताया कि इसके साथ ही आपको हेल्दी लाइफस्टाइल (इंटरमिटेंट फास्टिंग और नियमित व्यायाम) को फॉलो करना होगा।

क्या मिलेंगे फायदे (Ayurvedic Weight Loss Tea Health Benefits In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें इस आयुर्वेदिक वेट लॉस टी से होने वाले फायदों के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार हैं-

1- इस आयुर्वेदिक चाय को पीने से आपको एसिडिटी/एसिड-रिफ्लक्स से राहत मिलेगी।

2- यह चाय सूजन को कम करने में मदद करती है।

3- इसके अलावा इस चाय के सेवन से हार्मोन्स भी संतुलित होंगे।

4- यह इंसुलिन-संवेदनशीलता, थायरॉयड को सुधारने में मदद करती है।

5- इसके अलावा इसे पीने से आपके बाल और स्किन की हेल्थ में भी सुधार होने लगेगा।

6- इससे आपको अनावश्यक क्रेविंग्स नहीं होंगी, जिससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।

7- यह चाय आपके ब्लड शुगर के लेवल और ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने में भी मददगार साबित होगी।

8- पेट की चर्बी घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस चाय का सेवन फायदेमंद साबित होगा।

9- यह मतली को रोकने में भी मदद करती है और मोशन सिकनेस के लिए अद्भुत काम करती है।

चेतावनी- डॉक्टर दीक्षा ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि अगर आपको चाय में पड़ी किसी भी सामग्री से एलर्जी है या फिर इसे पीने के बाद किसी तरह की असुविधा महसूस होती है तो अपने नजदीकी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लें और उसके बाद ही इस चाय को शुरू करें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Admin 2

Admin 2

Next Story