×

बीमारियों से पाना है छुटकारा तो लीजिए ऑस्ट्रिया की इस गुफा का सहारा

suman
Published on: 29 Sep 2016 10:04 AM GMT
बीमारियों से पाना है छुटकारा तो लीजिए ऑस्ट्रिया की इस गुफा का सहारा
X

cave1

गास्तिन: दुनिया में कहीं भी चले जाइए कुछ ना कुछ को आश्चर्य देखने को जरुर मिलेगा। अब ऑस्ट्रिया की इस गुफा(cave) को ही ले लीजिए। इसके बारे में कहा जाता है कि यहां जो भी आता हैं वो चंगा होकर जाता है। मतलब यहां पर लोग सिर्फ आराम करने के लिए आते हैं और बीमारियों से छुटकारा पाकर ही घर जाते हैं।

ये बात आपको हैरान कर सकती है, लेकिन ऐसी गुफा (cave) के बारे में फिलहाल यही बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यहां पर लोग मौत के मुंह से भी बच जाते हैं। यह गुफा दुनिया में चर्चा का विषय है और दूर-दूर से लोग अपनी बीमारियों को दूर करने के लिए यहां पर आकर रुकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या राज है इस गुफा का.....

cave6

सोने का खदान तो नहीं पर बना आराम घर

कहा जाता है कि ऑस्ट्रिया के गास्तिन में लोग सोने की खदान के बारें में पता लगाने के लिए गए थे, लेकिन यहां आकर इन्होंने इस गुफा(cave) को खोज निकाला, जिसके अंदर जाते ही लोगों ने रिलैक्स फील किया तो इसके बाद पता चला कि यहां से निकलने वाली गैस से बड़ी से बड़ी बीमारियां भी आसानी से ठीक हो जाती हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या राज है इस गुफा का.....

cave23

रेडियोएक्टिव गैस

ऐसा बताया जाता है कि यहां पर निकलने वाली रेडियोएक्टिव गैस त्वचा के अंदर जाकर शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचती है, जिससे लाइलाज बीमारियों का इलाज संभव है। यहां के लोगों का मानना है कि ये गैस हमारी शरीर में होने वाली पसोरिएसिस और अर्थराइटिस जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा आरामदायक जगह है।

यहां आने वालों के अनुसार, इस गुफा में पाई जानेवाली रैडॉन गैस शरीर में जाने से कई बीमारियों का इलाज संभव हो जाता है। ये गैस एक रेडियोएक्टिव गैस होती है। इससे गुफा के चारों ओर का वातावरण गर्म रहता है, जिससे कई तरह की बीमारियां प्रभावित होकर ठीक हो जाती है।

suman

suman

Next Story