TRENDING TAGS :
बाप रे बाप...ये किस्सा जानकर कांप उठेगी रूह! क्या हो यदि कोई इंसान एक ही बार में खा ले 50 अंडे ?
Eating 50 Eggs: किसी इंसान का पेट 50 अंडे संभाल सकता है? यह इतना बड़ा प्रोटीन और कैलोरी लोड है जो कि शरीर को भारी बना देता है, जिसके कारण पेट और गैस्ट्रिक सिस्टम पर भरी दबाव पड़ता है।
Egg Overdose Effects (Image Credit-Social Media)
Eating 50 Eggs: आमतौर अंडा पोषण का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन, 9 तरह के अमीनो एसिड, विटामिन A, B, B12, D, E, फॉलेट, सेलेनियम और ओमेगा 3 पाया जाता है। यह सभी स्रोत शरीर की मांसपेशियों इम्यून सिस्टम और मस्तिष्क के लिए बहुत आवश्यक माने जाते हैं। लेकिन कई बार सवाल ये मन में उठता है कि एक इंसान एक बार में कितने अंडे खा सकता है। वहीं यदि कोई व्यक्ति एक बार में 50 अंडे खा लें, तो क्या होगा...? उसके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा? आज इस आपको बताएँगे कि यदि कोई व्यक्ति एक बार में कोई 50 अंडे खा लें तो उसके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
यदि कोई व्यक्ति एक बार में 50 अंडे खा ले तो...?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी व्यक्ति का पेट 50 अंडे संभाल सकता है, लेकिन यह हमारे शरीर के लिए बहुत अधिक है। इतना बड़ा प्रोटीन और कैलोरी लोड शरीर को भारी बना देता है। जिसके कारण पेट और गैस्ट्रिक सिस्टम पर दबाव बढ़ना शुरू हो जाता है। इस वजह से पेट फूलना, एसिडिटी, गैस और पाचन में समस्या हो सकती है। वहीं इतने अधिक अंडे एक बार में खाने से शरीर में पोषण का सही तरीके से अवशोषण संभव नहीं हो पता है और यह लिवर, किडनी और पाचन तंत्र के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसके अलावा एक ही बार में यदि कोई 50 अंडे खाखा ले तो उस इंसान की मौत भी हो सकती है।
यूपी में 50 अंडे की शर्त पर हो गयी थी एक शख्स की मौत
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हसी-मजाक में लगी शर्त के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दरअसल शर्त यह थी कि जो कोई एक बार में 50 अंडे खा लेगा उसे 2000 रुपये दिए जायेंगे। वहीं एक व्यक्ति ने यह शर्त मान ली और अंडे खाना शुरू कर दिया। लेकिन 42 वां अंडा खाते ही वह व्यक्ति तुरंत बेहोश हो गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
अंडे की सही मात्राक्या है ?
अधिकतर हेल्दी लोगों के लिए एक दिन में 1 से 2 अंडा खाना काफी और सुरक्षित माना गया है। वहीं बॉडीबिल्डिंग या हाई प्रोटीन की आवश्यकता वाले लोग कभी कभार 3 अंडे खा सकते हैं। इसके अलावा अंडे को उबाला, पोच या हल्का तला हुआ खाना अधिक लाभकारी माना जाता है। वहीं फ्राइंग या अधिक तेल में फ्राई किया गया अंडा खाने से स्वास्थ्य पर इसका उल्टा प्रभाव पड़ सकता है।
Disclaimer: यह लेख रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता। इसीलिए किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।


