×

OMG: फेसुबक सेहत के लिए हानिकारक है, ये जानकर भी क्या आप रहेंगे एक्टिव

suman
Published on: 6 Feb 2017 8:56 AM GMT
OMG: फेसुबक सेहत के लिए हानिकारक है, ये जानकर भी क्या आप रहेंगे एक्टिव
X

लखनऊ: फेसबुक पर बहुत ज्यादा स्टेटस अपडेट करना और दूसरों की पोस्ट लाइक करना मानसिक और शारीरिक बीमारी का संकेत है। जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। एक नई स्टडी में इसकी चेतावनी दी गई है। सैन डिएगो यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया की असिस्टेंट प्रोफेसर हॉली शैक्या और उनके कलीग्स ने 5200 लोगों के डेटा का टेस्ट करके यह रिजल्ट निकाला है।

आगे पढ़ें किस तरह से हुआ रिसर्च....

स्टडी में शामिल लोगों की एवरेज उम्र 48 साल थी। सैंपल तीन अलग-अलग वक्त के लिए गए। इस स्टडी में शामिल कैंडिडेट के मेंटल और फिजिकल हेल्थ का एक से चार तक के पैमाने पर एनालिसिस किया गया। इसके अलावा, एक से 10 तक के पैमाने पर जीवन संतुष्टि को लेकर कैंडिंडेट से राय मांगी गई। कैंडिंडेट ने अपने बॉडी मास इंडेक्स और फेसबुक डेटा की भी जानकारी दी।

आगे पढ़ें किस तरह से हुआ रिसर्च....

इसके बाद वैज्ञानिक इस रिजल्ट पर पहुंचे कि जिन लोगों ने दूसरे के पोस्ट बहुत ज्यादा 'लाइक' किए, उनकी सेहत ज्यादा खराब थी। रिसर्चरों ने यह भी पाया कि जो लोग अपना फेसबुक स्टेटस ज्यादा अपडेट करते थे, उनकी मानसिक हालत आम तौर पर कम स्टेटस अपडेट करने वालों के मुकाबले ज्यादा खराब थी। रिसर्चरों के ये निष्कर्ष 'लाइव साइंस' में पब्लिस हुए हैं।

आगे पढ़ें किस तरह से हुआ रिसर्च....

रिसर्चरों के मुताबिक, इस बात के संकेत मिले कि जिनकी सेहत खराब रहती है, वे फेसबुक का रुख कर सकते हैं या जो ज्यादा फेसबुक इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए हालात बिगड़ सकते हैं। रिसर्च में यह भी पाया गया कि ज्यादा बॉडी मास इंडेक्स वाले लोग फेसबुक का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, फेसबुक का ज्यादा इस्तेमाल करने से बीएमआई नहीं बढ़ता।

आगे पढ़ें किस तरह से हुआ रिसर्च....

बता दें कि लोगों का सोशल मीडिया यूज एक जटिल विषय है। स्टडीज इस विषय पर एक राय नहीं हैं कि क्या फेसबुक का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक है? इससे पहले एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग फेसबुक पर अपने प्रेम संबंधों का बहुत ज्यादा दिखावा करते हैं, उनकी बेहतर रिलेशनशिप की गुंजाइश ज्यादा होती है। हालांकि, रिसर्च यह भी मानते हैं कि ऐसा उन मामलों में ही मुमकिन है, जब दोनों के आपसी रिश्ते सच्चे हों।

आगे पढ़ें किस तरह से हुआ रिसर्च....

एक अन्य स्टडी में पाया गया कि फेसबुक पर ज्यादा फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट स्वीकार करना लंबे जीवन से जुड़ा हुआ है। हालांकि, फ्रेंडशिप की पहल करने वालों को इस तरह का फायदा नहीं होता है। यह स्टडी अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडिमियॉलजी में पब्लिस हुई थी।

suman

suman

Next Story