×

Ashram Flyover Inauguration: CM केजरीवाल ने किया आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन, कहा: विपक्षीय नेताओं पर एजेंसियों की कार्रवाई का चल रहा ट्रेंड

Ashram Flyover Inauguration: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 6 मार्च को शाम पांच बजे से आश्रम फ्लाईओवर खुल रहा है। फिलहाल के लिए अभी इस फ्लाईओवर पर हल्के वाहन चलेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में केजरीवाल ने जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

Krishna Chaudhary
Published on: 6 March 2023 6:45 AM GMT (Updated on: 6 March 2023 7:39 AM GMT)
Ashram Flyover Inauguration
X

Ashram Flyover Inauguration (सोशल मीडिया) 

Ashram Flyover: दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है। इस रूट पर अक्सर भीषण ट्रैफिक का सामना करने वाले लोगों को अब इससे निजात मिलने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी सोमवार सुबह 12 बजे आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर पर आवागमन सिग्नल मुक्त होगा। आश्रम फ्लाईओवर के खुल जाने से दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा के समय में 25 मिनट की कटौती होगी। इस दौरान दिल्ली के सीएम ने यहां आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित किया। CM केजरीवाल ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्रीय एजेंसियां को उपयोग मोदी सरकार विपक्षीय नेताओं पर कर रही है वह पूरी तरह गलत है।

रावड़ी देवी के बहाने केजरीवाल का केंद्र सरकार पर निशाना

CM केजरीवाल ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्रीय एजेंसियां को उपयोग मोदी सरकार विपक्षीय नेताओं पर कर रही है वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर आज हुई सीबीआई की रेड को गलत करार दिया है। इस पर केजरीवाल का कहना है कि गैरभाजपा शासित राज्यों की सरकारों और विपक्षीय दलों के नेताओं को जिस प्रकार ईडी, सेबी, सीबीआइ या फिर राज्यपाल के माध्मय से परेशान किया जा रहा है, वह एक प्रकार से मौजूदा समय ट्रेंड बन गया है, जो कि पूर्ण रूप से गलत है। केजरीवाल ने कहा कि जनतंत्र तभी चलेगा, जब जनता की चुनी हुई सरकार को काम करने दिये जाए। फिर चाहे वह पक्ष की सरकार हो या फिर विपक्ष की।

आप सरकार में बने 27 फ्लाईओवर और अंडरपास

आगे केजरीवाल ने कहा कि आश्रम फ्लाईओवर के खुलने से अब दिल्ली वासियों को घंटों घंटों तक लंबे जमा से नहीं गुजरना पड़ेगा। अब आश्रम फलाईओवर से डीएनडी तक का यातायात सुगम हो गया है और भविष्य दिल्ली के अंदर और यातायात सुगम बनाने के लिए हमारी आप पार्टी की सरकार काम कर रही है। अब लोगो नोएडा से ऑल इंडिया मेडिकल तक लोग बिना रेड लाइट के फार्रटे से पहुंचेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद पिछले सात सालों में दिल्ली के अंदर 27 फ्लाईओवर और अंडरपास बने हैं। इससे पहले 64 सालों के अंदर दिल्ली में मात्र 74 फ्लाईओवर और अंडरपास थे। अब दिल्ली में कुल 101 फ्लाईओवर और अंडरपास हो गए हैं। आने वाले समय इस प्रकार कई बड़े बड़े प्राजेक्ट सरकार की पाइप लाइन में हैं। पंजाबीबाग में छह लेन फ्लाईओवर का काम चल रहा है। और उम्मीद है कि इसी साल के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने बताया कि सराये काले खां पर डबलिंग का काम चल रहा है। वह 31 जुलाई, 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। आनंद विहार के पास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी पर है, वह इसी साल अगस्त महीने में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा कई और फ्लाईओवर पर काम काम चल रहा है जो लोगों को जमा से मुक्ति दिलवाने का काम करेंगे।

सड़कों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम शुरू

सीएम केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय दिल्ली के अंदर सड़कों की साफ सफाई का काम शुरू होने वाले है। पहला फेज में PWD की 60 फीट की चौड़ी सड़कों का साफ सफाई काम होगा, जो 1480 किलोमीटर का है। इन सड़कों के आस पास सौंदर्यीकरण होगा और कुछ जगहों पर यह काम शुरू भी हो चुका है।

जून 2020 में शुरू हुआ था काम

दिल्ली सरकार की कैबिनेट से परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद 1425 मीटर लंबे फ्लाईओवर विस्तार के लिए निर्माण कार्य जून 2020 में शुरू हुआ था। इस परियोजना की कुल लागत 128.25 करोड़ रूपये है। इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 28 फरवरी को होना था, मगर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया था। हालांकि सोमवार को केजरीवाल ने नवनियुक्त पीडब्ल्यूडी मंत्री कैलाश गहलोत की उपस्थिति में इसका उद्घाटन कर दिया।

शाम 5 बजे यात्रियों के लिए खुलेगा फ्लाईओवर

आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए इसके विस्तार का कम 1 जनवरी से चल रहा है। जिसके कारण लगभग दो महीने से इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को भीषण ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा था। आज शाम से लोगों को इससे निजात मिलेगी।


इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवायजरी में बताया गया है कि 6 मार्च को शाम पांच बजे से आश्रम फ्लाईओवर खुल रहा है। अभी केवल हल्के वाहन ही आश्रम फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकेंगे। बस-ट्रक समेत अन्य भारी वाहनों के एंट्री पर फिलहाल रोक रहेगी।

बता दें कि इस फ्लाईओवर से दिल्ली की ओर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद आने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे श्रीनिवास पुरी, हरी नगर, सराय काले खां, लाजपत नगर, कालकाजी, निजामुद्दीन, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, अमर कॉलोनी आदि इलाकों में रहने वाले लोगों को भी जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही आश्रम फ्लाईओवर, मथुरा रोड, सीवी रमन मार्ग, रिंग रोज, बारापुला आदि जगहों पर ट्रैफिक जाम भी कम होगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story