×

Jaya Kishori Beauty Tips: जया किशोरी के लम्बे बालों का राज़ आया सामने, चेहरे पर ग्लो के पीछे है ये सच

Jaya Kishori Beauty Tips: अगर आप भी जया किशोरी की दमकती त्वचा और रेशमी बालों का राज़ जानने के लिए बेताब हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 1 July 2023 3:26 AM GMT
Jaya Kishori Beauty Tips: जया किशोरी के लम्बे बालों का राज़ आया सामने, चेहरे पर ग्लो के पीछे है ये सच
X
Jaya Kishori Beauty Tips (Image Credit-Social Media)

Jaya Kishori Beauty Tips: कथावाचक जया किशोरी जी बेहद खूबसूरत हैं जिसके चर्चे आये दिन सोशल मीडिया से लेकर हर जगह होते रहते हैं। वहीँ लोग उनकी ख़ूबसूरती और लम्बे काले बालों का राज़ भी जानना चाहते हैं। दरअसल जया किशोरी के लुक्स के आगे कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फीकी नज़र आतीं हैं। उनका बिना मेकअप वाला लुक भी सभी को आपकी ओर आकर्षित करता है। ऐसे में अगर आप भी उनकी दमकती त्वचा और रेशमी बालों का राज़ जानने के लिए बेताब हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

क्या है जया किशोरी के लम्बे बालों और ग्लोइंग स्किन का राज़

भजन गायिका, मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी के कई वीडियोस सोशल मीडिया पर हर दिन धूम मचाते रहते हैं साथ ही उनकी मोटिवेशनल बातें भी लोगों को काफी पसंद आतीं हैं। कुछ दिन पहले ही बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी के विवाह के भी खूब चर्चे हुए थे। लेकिन इसके बाद ही स्वयं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस बात को बेबुनियाद करार दिया था और यहाँ तक कहा था कि जया किशोरी उनकी बहन की तरह हैं। इस पर जया किशोरी ने किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। जया किशोरी अपनी पर्सनल लाइफ को जहाँ काफी सीक्रेट रखतीं हैं वहीँ उनके भक्त उनके निजी जीवन से जुडी हर बात को जानने के इक्छुक नज़र आते हैं। जहाँ उनके बारे में ये सभी बातें होतीं हैं वहीँ इसके साथ साथ उनकी ख़ूबसूरती के भी कई फैन हैं। जिसके चलते उनके फॉलोवर्स में हर दिन इज़ाफ़ा हो रहा है।

जया किशोरी के भक्तों में केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी उन्हें काफी पसंद करतीं यहीं। उनकी प्रेरणादायक बातों को सुनकर सभी प्रभावित होते हैं।
वहीँ कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो उनके लम्बे बालों और ग्लोइंग स्किन की दीवानी हैं। साथ ही वो इसका राज़ भी जानना चाहतीं हैं। तो आपको बता देते हैं कि जया जी अपने बालों पर किसी भी तरह का कोई भी प्रोडक्ट नहीं लगतीं। बल्कि उनके बाल नैचुरली ही खूबसूरत हैं। इसके पीछे अगर कुछ यही तो वो है योग और साधना। जया किशोरी हर दिन सुबह योगा करती हैं जिससे उनके बाल और उनकी स्किन इस तरह दमकती है।

आप भी नियमित रूप से योगासन द्वारा लम्बे घने बाल और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इसके लिए कपालभांति और अनुलोम विलोम को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाइये। साथ ही खान पान पर भी विशेष ध्यान रखना ज़रूरी है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story