×

Neeta Ambani Life: जब नीता अम्बानी को डॉक्टर्स ने कहा था वो कभी माँ नहीं बन सकतीं, जानिए कैसी थी उनकी एक माँ से बिजनेस वुमन तक की यात्रा

Neeta Ambani Life Journey: क्या आप जानते हैं एक समय था जब नीता अम्बानी पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा था जब उनसे कहा गया था कि वो कभी माँ नहीं बन सकतीं। आइये जानते हैं एक माँ के रूप में कैसे थी नीता अम्बानी की जर्नी।

Shweta Shrivastava
Published on: 3 April 2023 6:32 PM GMT (Updated on: 3 April 2023 6:50 PM GMT)

Neeta Ambani Life Journey: मुंबई में शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया गया, जहां रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 'रघुपति राघव राजा राम' की धुन पर बेहतरीन डांस परफोरम्स दी। इस दौरान उन्होंने एक बेहद खूबसूरत गुलाबी-नारंगी साड़ी और हैवी ज्वेलरी पहनी हुई थी, जबकि बैकग्राउंड डांसर्स सफेद ऑउटफिट पहने हुए थे। नीता अंबानी जहाँ बिज़नेस को बखूबी संभालती हैं वहीँ उन्होंने अपने घर और बच्चों को भी एक लाजवाब परवरिश दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय था जब नीता अम्बानी पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा था जब उनसे कहा गया था कि वो कभी माँ नहीं बन सकतीं। आइये जानते हैं एक माँ के रूप में कैसे थी नीता अम्बानी की जर्नी।

एक माँ के रूप में नीता अंबानी

देश की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक नीता अंबानी को किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। वो रिलायंस फाउंडेशन, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन और संस्थापक और रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक हैं। उनकी शादी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी से हुई है और वो तीन प्रतिभाशाली बच्चों - ईशा (31), आकाश (31) और अनंत अंबानी (27) की मां भी हैं। आज भले ही नीता अम्बानी का जीवन हर तरफ से सुखद अनुभव सा प्रतीत होता है लेकिन एक समय था जब उन्हें डॉक्टर्स ने कुछ ऐसा कहा कि उनके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गयी थी। दरअसल नीता को ये कहा गया था कि वो कभी माँ नहीं बन सकतीं। आइये एक मां के रूप में नीता अंबानी की अविश्वसनीय यात्रा पर एक नजर डालते हैं।

जब डॉक्टरों ने कहा था कि नीता कभी गर्भधारण नहीं कर पाएगी

नीता अंबानी हमेशा से बच्चे बेहद प्रिय रहे हैं और जब उनको पता चला कि उन्हें कभी बच्चे नहीं हो सकते तो वो काफी टूट गईं थीं।

उन्होंने एक बार कहा था, "जब मैं स्कूल में थी, तब भी मैं लंबे, प्रचुर निबंध लिखती थी, जिसका शीर्षक था, 'जब मैं माँ बनूँगी...।" हालांकि, जब नीता को डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कभी बच्चे नहीं होंगे तो वो टूट गईं।" इसके बाद नीता अम्बानी ने आईवीएफ का रास्ता चुना। उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। लेकिन इस ख़ुशी के बाद एक बार फिर उन्हें कई दिक्कतों का समना करना पड़ा। उनकी प्रेगनेंसी की जर्नी काफी दर्दनाक थी। उन्होंने दो महीने पहले चिकित्सकीय आपात स्थिति में अपने बच्चों को जन्म दिया। उन्हें जुड़वा बच्चों को जन्म देना था लेकिन उन्हें इस दौरान कई तकलीफों का सामना करना पड़ा। लेकिन इस समय भी नीता अम्बानी ने सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना स्वीकार किया। तीन साल बाद अनंत का प्राकृतिक रूप से जन्म हुआ।

बच्चों को हमेशा जड़ों से जोड़कर रखा है

नीता अम्बानी ने एक बार कहा था," जब मेरे बच्चे छोटे थे, तो मैं उन्हें स्कूल की कैंटीन में खर्च करने के लिए हर शुक्रवार को 5 रुपये दिया करती थी। एक दिन मेरा सबसे छोटा बेटा अनंत मेरे बेडरूम में दौड़ता हुआ आया और उसने इसके बदले 10 रुपये देने की मांग की। जब मैंने उससे सवाल किया, तो उसने कहा कि स्कूल में उसके दोस्तों ने जब भी उसे पांच रुपये का सिक्का निकालते हुए देखा तो वो हंस पड़ते थे, वो कहते थे, 'तू अंबानी है या भिकारी!' इसके साथ साथ नीता अम्बानी ने हमेशा ये भी सुनिश्चित किया कि उनके बच्चे "अपने स्कूल और कॉलेज जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का ही उपयोग करें।"

मेरी माँ बहुत सख्त थीं- ईशा अम्बानी

"ईशा अंबानी ने बताया, "आखिरकार जब मेरी मां ने हमें पा लिया, तो वो शुरू में पूर्णकालिक मां बनना चाहती थीं। बाद में, जब हम पांच साल के थे, तब वो काम पर वापस चली गईं, लेकिन वो अभी भी एक लायन मां की तरह थीं ।

मुझे याद है, जब भी मां और मेरे बीच लड़ाई होती थी, हम इस मुद्दे को हल करने के लिए पापा को फोन करते थे ।

मेरी माँ बहुत सख्त थीं। अगर हम स्कूल बंक करना चाहते थे, तो पापा कहते थे, 'ये कोई बड़ी बात नहीं है' लेकिन माँ ये सुनिश्चित करती थीं कि हम समय पर खाएं, मेहनत से पढ़ाई करें और साथ ही साथ हमारे खेलने का समय भी सही हो।

अनंत का वजन घटने में दिया उसका साथ

नीता ने अपने बेटे को वजन कम करने के लिए दोस्त बनकर वजन कम करने के लिए प्रेरित किया। नीता अम्बानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि "स्वास्थ्य कारणों से उन्हें वजन कम करना पड़ा।

एक बच्चा वही करता है जो उसकी माँ करती है, इसलिए मुझे उसे आहार पर रखते हुए खाते हुए नहीं देखा जा सकता था। इसलिए मैंने अनंत के साथ डाइट पर गई थी। उसने जो भी खाया, मैंने खाया। जब भी वो व्यायाम करता, मैं भी करती।"

काम के साथ परिवार की किया बैलेंस

मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपनी माँ के लिए कहा, " मैं विश्वास करती हूं कि महिलाये मल्टीटास्क करने में माहिर है, मुझे पता है कि मेरी माँ ने हमें पालने के लिए सब कुछ दिया है। मैंने उनके काम और घर को पूरी तरह से संतुलित देखा। उन्हें अलग-अलग तरह से सबकुछ मैनेज करते हुए देखा है। उन्होंने आगे बताया, "मैंने अपनी माँ से बहुत कुछ सीखा है, एक स्रिक्ट और समर्पित माँ से लेकर एक व्यवसायी महिला तक की भूमिकाएँ - मैंने सीखा कि एक महिला के जीवन में प्रत्येक पहलू कितना महत्वपूर्ण है और उसे कैसे परिभाषित करने की आवश्यकता है कि इन विभिन्न चरणों के दौरान माँ सबसे परफेक्ट रहीं हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story