×

स्लिम-ट्रिम ब्वॉय नहीं हैं गर्ल्स की पहली पसंद, जानिए कौन शेप करता है आकर्षित

suman
Published on: 11 July 2017 10:23 AM GMT
स्लिम-ट्रिम ब्वॉय नहीं हैं गर्ल्स की पहली पसंद, जानिए कौन शेप करता है आकर्षित
X

लखनऊ: स्लिम ट्रिम लड़कियां हर पुरुष की पहली पसंद होती है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि महिलाओँ को कैसे पुरुष आकर्षित करते हैं। जो लोग ये सोचते है कि महिलाएं ऐसे पुरूषों के प्रति आकर्षित होती हैं जो कि पतले-दुबले होते हैं तो उनका ऐसा सोचना गलत है क्योंकि रिसर्च में खुलासा हुआ है कि महिलाएं ऐसे मर्दों को पसंद करती हैं जो कि थोड़ा वजनी और 'V' या 'U' शेप वाले होते हैं।

आगे...

कहा जाता है कि उन्हें तोंद निकले पुरूष पसंद नहीं आते हैं, लेकिन रिसर्च में बात सामने आई है कि महिलाओं को ऐसे पुरूष भाते हैं जो थोड़े से हैवी हों। यह रिसर्च हुआ था पिछले साल अमेरिका के कैलिफोर्निया के चैपमैन यूनिवर्सिटी में, जिसके लिए 60,058 लोगों पर अध्ययन किया गया था।

इस रिसर्च के मुताबिक महिलाओं का मानना है कि स्लीम-ट्रीम वाले मर्द ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हैं, उनका सारा ध्यान अपने फीगर पर रहता है , जबकि शेप वाले वजनी मर्दों के पास अपने पार्टनर के लिए वक्त होता है।

आगे...

वो उन्हें हर तरह से तृप्त करने की कोशिश करते हैं। यह अध्ययन पत्रिका ‘इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी’ में प्रकाशित हुआ था। इसलिए ही आजकल के लड़के अपने सेहत और बॉडी के प्रति क्रेजी हो गए हैं और सिक्स पैक्स और एट पैक्स पर बहुत ज्यादा ध्यान देने लगे हैं।

आगे...

खाने में भले ही वो जंक फूड पसंद करें, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि युवाओं में जिम जाने का क्रेज बढ़ा है, जो पता नहीं उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड् की नजर में हीरो बनाएगा या नहीं, लेकिन इतना तो तय है कि वो उन्हें स्वस्थ जरूर रखेगा।

suman

suman

Next Story