Physical Relation: क्या आप 'Virginity lose' के लिए तैयार हैं? आज जान लें सही समय, उम्र और तय नियम

Right Age to lose Virginity: हमारे समाज में जिन चीजों पर सबसे अधिक सवाल उठाया जाता है, उनमें से एक है वर्जिनिटी। चलिए आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएँगे कि इसको लूज़ करने का सही समय क्या होता है और इसको लेकर क्या कानून है।

Priya Singh Bisen
Published on: 24 Oct 2025 7:50 AM IST
Right Age to lose Virginity
X

Right Age to lose Virginity (photo: social media)

Right Age to lose Virginity: आज समाज हमारा बढ़ते दिन के साथ मॉडर्न होता जा रहा है, लोगों की सोच भी बदल रही है। जहाँ पहले लोग शादी से पहले मिल नहीं सकते थे, वहीं आज लिविंग में रहने का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है। फिर भी... समाज और लोग कितने भी मॉडर्न हो जाएँ लेकिन... आज बहुत से लोगों की सोच और समाज अब काफी पीछे रह गया है। अगर आप गौर करें तो आज भी कई सवाल समाज के अंधेरों दबकर रह जाते हैं। उनमें से 'वर्जिनिटी' भी एक सबसे बड़ा विषय है।


देखा जाए तो आज 'वर्जिनिटी खोना' आम बात हो गयी है... लेकिन अक्सर यह सवाल उठता रहता है कि आखिर 'वर्जिनिटी' खोने की सही सबसे उम्र कौन-सी होती है? क्या इसके लिए कोई पैमाना या नियम तय है या यह विषय मात्र एक मिथक है ? ये सवाल संवेदनशील जरूर है, लेकिन आधुनिक दौर में युवाओं के बीच यह चर्चा आम हो चुकी है। आज आपको साइंटिफिक नजरिए से बताएंगे हैं कि आखिर इसका सही समय क्या है, जिससे आपके अंदर इसको लेकर जो मिथक हैं, उन्हें खत्म किया जा सके।

क्या कोई उम्र या नियम इसके लिए तय होती है?

सबसे पहला सवाल यह है कि क्या इसके लिए कोई तय उम्र है? बहुत ही आसान शब्दों में इसका जवाब है - बिलकुल नहीं। इसके लिए कोई उम्र तय नहीं है। अलग-अलग समाज और धर्म में इसको लेकर अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। कई स्थानों पर इसे शादी के बाद ही सही माना जाता है तो वहीं, समाज के वर्तमान में एक बड़े तबके में इसे शादी से पहले ही फिजिकल रिलेशन बनाना आम सा हो गया है। यह पूरी तरह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह शादी तक इंतजार करेगा या फिर शादी से पहले फिजिकल रिलेशन बनाएगा।

क्या इसके लिए कोई कानूनी नियम?

अब आते अगले पेचीदे सवाल पर कि क्या इसको लेकर कोई कानूनी नियम है? इसका जवाब भी बहुत सरल शब्दों में है - हां। विश्व के अधिकतर देशों में फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर एक लीगल एज ऑफ कंसेंट तय है, जिसमें यह उम्र कम से कम 18 साल या इससे कम या ज्यादा है। इसका सीधा सा अर्थ है कि 18 साल से पहले कोई भी यौन संबंध बनाना कानूनी तौर पर अपराध माना जाएगा। इसलिए 'वर्जिनिटी लूज़' की सही उम्र का कम से कम पैमाना कानून के हिसाब से 18 साल है।

जब आप फिजिकली और मेंटली तैयार होते हैं


कानून और समाज को ध्यान में रखते आपको इस बात का हमेशा ख़याल रखना चाहिए कि जब आप इसके लिए खुद को मेंटली और फिजिकली रेडी कर पाएं तभी आगे बढ़ें। इसका जवाब है कि आमतौर पर जब हम किशोरावस्था में होते हैं, तो हमारे शरीर में प्रजनन अंग पूरी तरह से विकसित होने लगते हैं। हालांकि उस समय तक हम इसके लिए मानसिक तौर पर और इमोशनली तैयार नहीं होते। बहुत कम उम्र में या बिना मानसिक तैयारी के संबंध बनाने से पछतावा और मानसिक तनाव की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए यह बहुत आवश्यक होता है कि इसके लिए व्यक्ति मानसिक रूप से तैयार हो और दबाव, मजबूरी या जिज्ञासा के बजाय समझदारी से निर्णय लें।

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें क्योंकि इसकी पुष्टि Newstrack.com नहीं करता। किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

1 / 5
Your Score0/ 5
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story