×

2024 BJP Manifesto: सबसे बड़ी चुनावी घोषणा, 70 से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के दायरे लाने का संकल्प

2024 BJP Manifesto :इस मौके पर पीएम मोदी ने भाजपा के संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं उस पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 14 April 2024 5:37 AM GMT (Updated on: 14 April 2024 5:38 AM GMT)
2024 BJP Manifesto( Social: Media Photo)
X

2024 BJP Manifesto( Social: Media Photo)

2024 BJP Manifesto: प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी रविवार को भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर उन्होंने संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं उस पर विस्तार से प्रकाश डाला। जहां उन्हें अगले पांच साल तक मुफ्त राशन योजना जारी रखने की बात कही तो वहीं उन्होंने एक ऐसी घोषणा भी कि जिस अब तक की सबसे बड़ी घोषणा मानी जा सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। इससे करोड़ लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा जो सत्तर साल के पार हैं। इसे अब तक का सबसे बड़ा चुनावी वादा माना जा सकता है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बड़ा दांव चल दिया है। इसका काट निकालना अब विरोधियों के लिए इतना आसान नहीं होगा। क्यों कि 70 पार के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के दायरे में लाकर पीएम मोदी ने बड़ा चुनावी दांव चल दिया है। मोदी ने भाजपा के संकल्प पत्र की बातों को विस्तार से सबके सामने रखा। संकल्प पत्र में गरीब, युवा, महिला और किसान को लेकर फोकस किया गया है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story