×

Pallavi Patel: सपा से अलग होगी पल्लवी की राह, तीन सीटों पर लड़ने का किया एलान

Pallavi Patel: अपना दल कमेरावादी की नेता व सपा के सिंबल पर विधायक बनीं पल्लवी पटेल सपा से अलग हटकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। वो फूलपुर, कौशांबी या फिर मिर्जापुर से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 20 March 2024 2:23 PM GMT
Pallavi Patel will separate from SP and contest Lok Sabha elections
X

पल्लवी पटेल सपा से अलग हटकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी: Photo- Social Media

Pallavi Patel: कौशांबी के सिराथू से सपा के सिंबल पर विधायक बनीं पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी से अलग होकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उनकी पार्टी अपना दल कमेरावादी ने यूपी की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।

अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि हम शुरू से ही इंडिया गठबंधन में हैं। गठबंधन की बैठकों में शामिल होते रहे हैं और हमारी पार्टी ने फूलपुर, कौशांबी और मिर्जापुर सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पल्लवी पटेल इन्हीं में से किसी सीट पर चुनाव लड़ेंगी।

कृष्णा पटेल ने कहा कि हम 2022 के विधानसभा चुनाव से ही सपा के साथ गठबंधन में हैं और इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। अब इन तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करते हैं। हम इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं से संवाद करने का प्रयास कर रहे हैं, अभी तक कोई बात नहीं हो सकी है।

सपा के सिंबल पर विधायक हैं

पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी के सिंबल से कौशांबी के सिराथू विधानसभा सीट से 2022 में विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। वहीं पल्लवी ने राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत की थी। उन्होंने पार्टी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इनमें पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों) की अनदेखी की गई है। इसके बाद से ही उनके सुर बगावती ही रहे और अब उन्होंने सपा से अलग हटकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story