×

Loksabha Election 2024: बांसगांव लोकसभा सीट पर BJP ने बनाया कमलेश पासवान को उम्मीदवार, कभी कांग्रेस का था गढ़

Loksabha Election 2024 Bansgaon Seats: इस सीट से प्रदेश के बड़े दलित नेताओं में से एक रहे महाबीर प्रसाद कांग्रेस से चार बार सांसद रहे। भाजपा ने 1991 में पहली बार इस सीट पर कमल खिलाया था।

Sandip Kumar Mishra
Published on: 23 March 2024 4:50 AM GMT
Loksabha Election 2024: बांसगांव लोकसभा सीट पर BJP ने बनाया कमलेश पासवान को उम्मीदवार, कभी कांग्रेस का था गढ़
X

Lok Sabha Election 2024: यूपी के 17 सुरक्षित लोकसभा सीटों में शामिल बांसगांव से कमलेश पासवान सांसद हैं। भाजपा ने चौथी बार लगातार उनको उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन और बसपा इस सीट को साधने का समीकरण सेट कर रहे हैं। इस सीट पर 1957 से अब तक हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सात बार जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी को सिर्फ एक बार जीत हासिल हुआ है। बसपा ने अब तक इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई है। इस सीट से प्रदेश के बड़े दलित नेताओं में से एक रहे महाबीर प्रसाद कांग्रेस से चार बार सांसद रहे। भाजपा से राज नारायण पासी ने 1991 में कांग्रेस के उम्मीदवार महाबीर प्रसाद को 26,141 वोटों से हराकर पहली बार इस सीट पर कमल खिलाया था। वहीं समाजवादी पार्टी ने 1996 लोकसभा चुनाव में सुभावती पासवान को उम्मीदवार बनाया था। तब भाजपा के राज नारायण पासी को 26,169 वोटों से हराकर पहली बार इस सीट पर साइकिल दौड़ी थी। लेकिन भाजपा के राज नारायण पासी ने सपा की सुभावती पासवान को 1998 में 30,540 वोटों से हराकर दुबारा यह सीट जीत लिया। कांग्रेस नेता महाबीर प्रसाद ने 2004 में बसपा के सदल प्रसाद को 16,441 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। लेकिन अब इस सीट पर 2009 से भाजपा का कब्जा है। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा, बांसगांव और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वहीं देवरिया के रुद्रपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्र आते हैं। गोरखपुर जिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र है। इसीलिए इस लोकसभा क्षेत्र पर उनका खास प्रभाव है। बता दें कि यह लोकसभा क्षेत्र 1957 में अस्तित्व में आया था। यहां कुल 17,51,258 मतदाता हैं। जिनमें से 9,61,412 पुरुष और 7,89,759 महिला मतदाता हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में कुल 9,69,783 यानी कि 55.38 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में करीब 5,00,000 सामान्य वर्ग के मतदाता हैं। इसके अलावा करीब 1,50,000 मुस्लिम मतदाता हैं। वहीं 8,34,000 ओबीसी, 2,50,000 (अनुसूचितएवं ) अन्य मतदाता हैं। बता दें कि यह क्षेत्र पूरी तरह से पिछड़ा वर्ग बाहुल्य संसदीय क्षेत्र है।

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से अब तक चुने गए सांसद

  • कांग्रेस से महादेव प्रसाद 1957 और 1962 में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए।
  • संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से मोहलू प्रसाद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए।
  • कांग्रेस से राम सूरत प्रसाद 1971 में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए।
  • जनता पार्टी से विशारद फिरंगी प्रसाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए।
  • कांग्रेस से महाबीर प्रसाद 1980 से 1989 तक हुए लोकसभा चुनाव में लगातार सांसद चुने गए।
  • भाजपा से राज नारायण पासी 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए।
  • सपा से सुभावती पासवान 1996 में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए।
  • भाजपा से राज नारायण पासी 1998 और 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए।
  • कांग्रेस से महाबीर प्रसाद 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए।
  • भाजपा से कमलेश पासवान 2009 से 2019 तक हुए लोकसभा चुनाव में लगातार सांसद चुने गए।
Sandip Kumar Mishra

Sandip Kumar Mishra

Content Writer

Sandip kumar writes research and data-oriented stories on UP Politics and Election. He previously worked at Prabhat Khabar And Dainik Bhaskar Organisation.

Next Story