×

UP: अमेठी-रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार के सस्पेंस पर BJP की पैनी नजर

UP Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने अमेठी से स्मृती ईरानी को उतार दिया है, मगर अभी तक कांग्रेस इस सीट पर अपना सिपाही नहीं चुन पाई है। रायबरेली सीट पर भी कांग्रेस अब तक मौन है।

Network
Newstrack Network
Published on: 8 April 2024 8:05 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024  (photo: social media )

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के लिए ही बड़ी अहमियत रख रहा है। इस चुनाव में खासकर अमेठी और रायबरेली सीट भाजपा और कांग्रेस के लिए सिर दर्द बनी हुई है। दोनों ही पार्टियों ने अभी तक इन सीटों पर सस्पेंस बरकरार रखा है। भाजपा ने अमेठी से स्मृती ईरानी को उतार दिया है, मगर अभी तक कांग्रेस इस सीट पर अपना सिपाही नहीं चुन पाई है। इसी तरह रायबरेली सीट पर भी कांग्रेस अब तक मौन है। पहले रायबरेली से सोनिया गांधी और अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, पर माना जा रहा है कि दोनों ने इन सीटों को छोड़ दिया है। माना जा है कि रायबरेली सीट पर दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे के पत्ते देखने के बाद ही उम्मीदवार का नाम घोषित करेंगी। यूपी की राजनीति में अब यह खलबली मची हुई कि आखिर रायबरेली सीट से भाजपा और कांग्रेस को अपना प्रत्याशी चुनने में समय लग रहा है।

रायबरेली सीट पर सस्पेंस क्यों ?

उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। ऐसे में अमेठी सीट से कांग्रेस का वह दमदार सिपाही कौन होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस में गांधी परिवार से प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकले चल रही हैं। इस बीच प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। कांग्रेस पहले ही अपने गढ़ अमेठी को गंवा चुकी है। अब किसी भी सूरत में रायबरेली को हाथ से नहीं जाने देगी। उधर, भाजपा ने भी रायबरेली सीट पर सस्पेंस बना कर रखा है।

कांग्रेस के गढ़ में कमल खिलाएगी BJP

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश बड़ा रोल प्ले करता है। बीजेपी ने यूपी की 80 सीटों में 63 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। भाजपा ने शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर अभी चुप्पी साध रखी है। लोकसभा चुनाव में पिछले आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए बड़ा गढ़ साबित हुआ है। मालूम हो, लोकसभा चुनाव में साल 2014 में प्रदेश में भाजपा ने 80 सीटों में से 71 सीटों पर कमल खिलाया था। जबकि साल 2019 के चुनाव में यह ग्राफ 62 सीटों पर ही लुढ़क गया था। ऐसे में भाजपा यूपी की सीटों पर ज्यादा अहतियात बरत रही है। भाजपा ने इस बार यूपी के लिए खास प्लान तैयार किया है। इस चुनाव में भाजपा यूपी की उन सीटों का घेराव की तैयारी कर रही है, जो कांग्रेस के गढ़ हैं।

रायबरेली से प्रियंका लड़ सकती है चुनाव

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अमेठी सीट से दोबारा स्मृती ईरानी को मौका दिया है। भाजपा का मानना है कि स्मृती ईरानी ने अमेठी से लेकर रायबरेली तक अपनी जड़े मजबूत कर ली है। वहीं रायबरेली सीट पर उम्मीदवार के नाम से पर्दा भाजपा आखिर समय में ही उठाएगी। वहीं कांग्रेस की ओर से रायबरेसी सीट प्रियंका गांधी को भी दी जा सकती है। चूंकि इस सीट से अब तक गांधी परिवार ही चुनाव लड़ता आया है। सोनिया गांधी ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया है और राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन कर दिया है। अमेठी सीट से रॉबर्ट वाड्रा उतरना चाहते हैं, तो ऐसे में रायबरेली सीट सीधे-सीधे प्रियंका गांधी को मिल सकती है।

हालांकि कांग्रेस ने औपचारिक घोषणा कर दी है कि वायनाड के चुनाव के बाद पार्टी रायबरेली और अमेठी सीट के प्रत्याशी का नाम घोषित कर देगी। कांग्रेस का कहना है कि 27 अप्रैल से 3 मई के बीच रायबरेली और अमेठी सीट के लिए नामांकन शुरू होगा। पार्टी ने कहा है कि इऩ दोनों सीटों पर चुनाव होने में अभी वक्त है। दोनों ही सीटों पर चुनाव 20 मई को चुनाव होगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story