×

Raebareli News: कांग्रेस और सपा राम विरोधी- सीएम योगी

Raebareli News: राहुल गांधी को घेरते हुए सीएम योगी ने कहा कि राहुल और पाकिस्तान का कोई संबंध है जिसे मैं नहीं समझ पाया।

Narendra Singh
Published on: 13 May 2024 7:43 AM GMT
योगी आदित्यनाथ
X

सीएम योगी आदित्यनाथ  (photo: social media ) 

Raebareli News: लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ रायबरेली में जनसभा करने पहुंचे हैं। यहाँ लालगंज के ऐहार में बालहेश्वर् मन्दिर प्रांगण के भीतर बनाये गए सभा स्थल पहुँचने से पहले सीएम योगी ने भगवान् शंकर के दर्शन किए । दर्शन के बाद सीएम योगी के सभा स्थल पहुंचे ही हर हर महादेव के नारों से मतदाताओं में जोश भरा।

सीएम योगी ने इस दौरान सपा और कांग्रेस को राम विरोधी बताते हुए कहा कि यह चुनाव अब राम भक्त और राम द्रोहियों के बीच सिमट गया है। इस दौरान राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि राहुल और पाकिस्तान का कोई संबंध है जिसे मैं नहीं समझ पाया। सीएम योगी ने इस दौरान प्रियंका गांधी के उस सवाल का जवाब भी दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि दस साल में भाजपा ने यहाँ क्या किया। सीएम ने कहा कि मैं उनसे पूछता हूँ कि पैसठ वर्षों में उन्होंने क्या किया। सीएम योगी ने इस दौरान हर घर नल और फ्री राशन जैसी योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दस वर्षों में ये किया है।

चौथे चरण का चुनाव चल रहा है, आज प्रदेश की 10 सीट पर चुनाव चल रहा है। एक ही नारा गूंज रहा है अबकी बार चार सौ पार। अवध केसरी का क्षेत्र है। 500 साल में पहली बार राम लला ने दिवाली मनाई और होली भी खेली। राम जी को लाने वाले मोदी जी है। उन्होंने कहा कि हम अपनी पीढ़ी को बताएंगे कि हमने राम मंदिर बनवाया है। कांग्रेस और सपा का गंठबंधन वही राग अलाप रहा है। कांग्रेस ने कहा था कि राम तो हुए ही नहीं , कृष्ण तो हुए ही नही। संविधान में पुष्पक विमान दिखाया है। राम मंदिर भारत मे नहीं तो क्या इटली में बनेगा।

राहुल गांधी के सम्बंध पाकिस्तान से

सपा का राग उल्टा है। वो कहते हैं राम मंदिर उल्टा बना है। ये लोग राम भक्त पर गोली चलवाते है। ये चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच सिमट गया है जो राम को लाये हैं हम उनको लाये हैं। अब राम भक्त ही शाशन करेगा। इस लिए हम आये । राम द्रोहियों ही पीएम मोदी का विरोध कर रहे हैं। क्या राहुल गांधी के सम्बंध है पाकिस्तान से, ये मैं नही समझ पाया। वोट मानेंगे यहाँ और समर्थन करेंगे पाकिस्तान का। पीएम मोदी के समय मे सीमा सुरक्षित है। प्रियंका से पूंछा की अपने 65 साल क्या किया। पीएम मोदी ने पैसे दिया तब रेल कोच, एम्स, बने। विकास के कार्य हुए है कांग्रेस के नेता नोट करे पीएम मोदी ने 152 एयरपोर्ट बना दिया। कांग्रेस ने जितना हाइवे बनाया उससे ज्यादा हाइवे बने हैं। आज 22 एम्स है पहले 7 एम्स थे। कांग्रेस के समय लोग भूख से मरते थे, आज 80 करोड़ लोगों को राशन मिलता है। आज 25 करोड़ लोग गरिबी से निकले है। पाकिस्तान का समर्थन करने वाले पाकिस्तान चले जाएं यहाँ बोझ न बने।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story