×

Congress Candidate 2nd List: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों में किसे कहां से मिला टिकट?

Congress Candidate 2nd List: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। इस सूची में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। देखें लिस्ट...

aman
Written By aman
Published on: 12 March 2024 1:13 PM GMT (Updated on: 12 March 2024 1:36 PM GMT)
Congress Candidate 2nd List, Mallikarjun Kharge
X

कांग्रेस नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में (Social Media) 

Congress Candidate 2nd List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार (12 मार्च) को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस की आज की लिस्ट में असम, मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं।

आपको बता दें, इस लिस्ट में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को भी टिकट मिली है। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद नकुलनाथ (Congress MP Nakulnath) पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनी थी।

पहली लिस्ट में 39 नामों का हुआ था ऐलान

गौरतलब है कि, इससे पहले कांग्रेस ने 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। राहुल गांधी का नाम भी पहली लिस्ट में शामिल था। उन्हें एक बार फिर वायनाड से चुनाव मैदान में उतारा गया है। उनके अलावा वरिष्ठ नेता शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से और भूपेश बघेल को राजनांदगांव से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

किस वर्ग से कितने चेहरे उतारे मैदान में?

कांग्रेस की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 13 ओबीसी वर्ग से हैं। 10 उम्मीदवार अनुसूचित जाति (SC) से, 9 प्रत्याशी अनुसूचित जनजाति (ST) से हैं। कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में एक मुस्लिम चेहरे को भी मैदान में उतारा है। आपको बता दें, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी की थी। आज जारी दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों में 10 राजस्थान से हैं।

राजस्थान से इन 10 कैंडिडेट के नामों का ऐलान

राजस्थान के चूरू से राहुल कस्वां (Rahul Kaswan) को टिकट दिया गया है। इसी तरह, बीकानेर से गोविन्दराम मेघवाल, झुंझुनू से ब्रजेंद्र ओला, जोधपुर से कारण सिंह उचियारडा, जालोर-सिरोही से वैभव गहलोत, अलवर से ललित यादव, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश चन्द्र मीणा, भरतपुर से संजना जाटव, चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना, उदयपुर से ताराचंद मीणा के नामों का ऐलान हुआ है।

गुजरात-मध्य प्रदेश से इन्हें मिला मौका

कांग्रेस ने गुजरात के अहमदाबाद से रोहन गुप्ता को टिकट दिया है। इसी तरह, मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, सीधी सीट से कमलेश्वर पटेल, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, देवास से राजेंद्र मालवीय को टिकट मिला है। इसी तर्ज पर असम के जोरहाट से गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) को कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में टिकट दिया है।

3 मुख्यमंत्रियों के बेटों को मिली जगह

कांग्रेस ने आज जारी अपनी दूसरी लिस्ट में तीन मुख्यमंत्रियों के बेटों को मौका दिया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ (Nakulnath) को, जबकि राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को टिकट दिया गया है। इसी तरह, असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) को भी कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में जगह दी है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट?





aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story