×

Election 2024: फैसले का दिन-कांग्रेस का बड़ा दांव, राहुल रायबरेली तो प्रियंका अमेठी से लड़ेंगी चुनाव! 12 बजे कर सकते हैं नामांकन

Lok Sabha Election 2024: आज नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे में कुछ ही घंटे में सारी तस्वीर साफ हो सकती है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 3 May 2024 2:36 AM GMT (Updated on: 3 May 2024 2:38 AM GMT)
Rahul Gandhi , Priyanka Gandhi
X

Rahul Gandhi , Priyanka Gandhi  (Photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी यूपी की रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई। इन दोनों सीटों पर आज कांग्रेस अपने पत्ते खोल सकती है। पार्टी सूत्रों की माने तो इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रायबरेली से उतारने की तैयारी है जबकि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखा सकती हैं। इन दोनों नामों की दावेदारी को लेकर पार्टी गंभीरता से विचार के साथ अंतिम रूप देने में जुटी है। इन दोनों ही सीटों पर

शुक्रवार यानी आज नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे में कुछ ही घंटे में सारी तस्वीर साफ हो सकती है।

20 मई को होना है यहां चुनाव

अभी तक कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी की सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। लोकसभा के सात चरणों में होने वाले आम चुनाव में इन दोनों सीटों पर पांचवें फेज में 20 मई को मतदान होना है। पार्टी पहले से ही दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रही है। ये दोनों सीटें परंपरागत रूप से गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के पास रही हैं।

बीजेपी इन्हें उतारा है मैदान में

बता दें कि बीजेपी ने अमेठी से अपनी मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है जबकि रायबरेली से बीजेपी ने दूसरी बार दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। दिनेश प्रताप सिंह 2019 का चुनाव रायबरेली से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने हार गए थे।

नई रणनीति के साथ उतरने की तैयारी में कांग्रेस

फिलहाल, अमेठी की लड़ाई इस बार भी रोचक होने वाली है। 2014 और 2019 में इस सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी और भाजपा की स्मृति ईरानी के बीच मुकाबला देखा गया। 2014 में राहुल गांधी ने जीत हासिल की थी। जबकि 2019 में स्मृति ईरानी ने बड़ा उलटफेर किया था और पहली बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार कांग्रेस नई रणनीति के साथ यहां उतरने की तैयारी है।

अमेठी से पहली बार चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका

कांग्रेस सूत्र की माने तो इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की चुनावी एंट्री होने जा रही है और अमेठी से वो अपना पहला चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। जबकि राहुल गांधी के सीट को बदलने की तैयारी की जा रही है। राहुल इस बार गांधी परिवार की दूसरी परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव में उतर सकते हैं। अगर राहुल गांधी को रायबरेली से उतारा जाता है तो कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी उनके नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं।

अमेठी से राहुल ने पहली बार 2004 में चुनाव जीता था

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार 2004 में अमेठी से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उसके बाद वे 2009 और 2014 में यहां से चुनाव जीतकर लगातार तीन बार संसद पहुंचे, लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी इस समय केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद हैं और इस बार भी उन्होंने वायनाड से चुनाव लड़ा है। वहां दूसरे चरण में मतदान हुआ था। सूत्रों का कहना है कि राहुल और प्रियंका शुक्रवार को सुबह दिल्ली से उड़ान भरेंगे और अमेठी के फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उसके बाद वे गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। सूत्रों का कहना है कि अमेठी में पार्टी ने आज नामांकन के लिए बड़ी तैयारी की है। पार्टी ने जिला प्रशासन से 100 मोटरसाइकिल, 50 चारपहिया वाहन, 1 डीसीएम रथ की अनुमति ली है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story