×

Lok Sabha Elections: ‘दिल्ली का पानी रोक रहा हरियाणा’, आतिशी बोलीं- वोटिंग से पहले नया षड्यंत्र रच रही भाजपा

Lok Sabha Election 2024: आतिशी ने कहा कि मतदान से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए एक नई साजिश रची है।

Viren Singh
Published on: 22 May 2024 6:47 AM GMT (Updated on: 22 May 2024 6:54 AM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X
आप कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करतीं दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: स्वाति मालीवाल प्रकरण के बाद खोले तौर दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) आमने-सामने आ गई है। दोनों के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही हैं। इन तल्खियों के बीच आप की मंत्री आतिशी ने भाजपा पर नई साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा ने यमुना जल की आपूर्ति रोक दी है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट पैदा हो गया है। भाजपा यह सब इसलिए साजिश रच रही है, ताकि दिल्ली में जल संकट पैदा करके सत्तारूढ़ पार्टी को निशाना बना सके और लोकसभा चुनाव में लाभ प्राप्त कर सके।

लोगों को परेशान के लिए भाजपा ने रची नई साजिश

आप कार्यालय में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि 25 मई, छठवें चरण में दिल्ल्ली लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। मगर मतदान से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए एक नई साजिश रची है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने अपने यहां से यमुना नदी के पानी के प्रवाह को रोक दिया है, ताकि दिल्ली की युमना में पानी कम हो जाए। यह सब दिल्ली के लोगों को परेशान करने और यहां जल संकट पैदा करने के लिए किया गया है। दिल्ली को यमुना जल की आपूर्ति रोकी जा रही है। एक जांच से पता चला है कि हरियाणा सरकार दिल्ली में यमुना जल का प्रवाह रोक रही है।

इतिहास में पहली बार गिरा इतना जल स्तर

आप नेता ने आगे कहा कि दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार है कि यमुना का जलस्तर 671 फीट से नीचे दर्ज किया गया। मौजूदा समय यमुना का जल स्तर 670.9 फीट दर्ज किया गया है। पानी के प्रवाह को बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही हरियाणा सरकार को पत्र लिखेगी और जरूरत पड़ने पर अदालत के समक्ष तत्काल आवेदन भी पेश करेगी। इस कृत्य को लेकर मैं दिल्ली के लोगों को सचेत करना चाहता हूं कि बीजेपी की साजिश में मत फंसिए। मैं बीजेपी से यह भी कहना चाहूंगा कि आप दिल्ली के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं। इस बार दिल्ली की जनता राज्य की सभी सातों की सातों सीटें इंडिया गठबंधन को देने जा रही है।

टैंकरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट से बचने के दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को तुरंत 24 घंटे के भीतर पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया गया है। इसे बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है। बोरवेल का कार्य समय 16 घंटे से 22 घंटे तक कर दी गई है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story