TRENDING TAGS :
Election 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया
Elelction 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया।
Elelction 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आपने 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन वह अपने वादे को पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि हर साल कम से कम 1 करोड़ नौकरियां युवाओं को दी जा सकती थीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कोई वादा पूरा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर चीज में विफल रही।
बीजेपी को अपने काम पर वोट मांगना चाहिए
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को अपना रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए। बीजेपी को अपने काम के आधार पर वोट मांगना चाहिए। आरक्षण मसले पीएम मोदी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम आरक्षण और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। वह संविधान को खत्म करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार को आरक्षण के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।
सत्ता के लिए जनता को कर रहे भ्रमित
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं, लोगों के पास खाने को नहीं है, इसकी उन्हें कोई परवाह नहीं है। वह केवल सत्ता में बने रहने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी सत्ता को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने हमेश से बलिदान देकर देश की सेवा की है। किसानों, मजदूरों और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी है।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने राजनीति को ही सेवा का माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनता से कई वादे किए थे, लेकिन आज तक कोई वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह सत्ता में बने रहने के लिए जनता को भ्रमित कर रहे हैं।