TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election 2024: मेनका गांधी के खिलाफ लड़ा था चुनाव, अब सपा में शामिल हुए बाहुबली नेता चंद्रभद्र सिंह सोनू

सुलतानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलकात की। इसके बाद उन्होंने सपा की नीतियों पर आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 21 May 2024 4:44 PM GMT (Updated on: 21 May 2024 4:45 PM GMT)
Election 2024: मेनका गांधी के खिलाफ लड़ा था चुनाव, अब सपा में शामिल हुए बाहुबली नेता चंद्रभद्र सिंह सोनू
X

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर पांच चरणों में चुनाव सम्पन्न हो चुका है। इस बीच नेताओं का दल-बदल का दौर जारी है। सुलतानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। बता दें कि वह इसौली से विधायक रह चुके हैं। उनके पिता इंद्रभद्र सिंह भी विधायक थे। बीते लोकसभा चुनाव - 2019 में वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

सुलतानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलकात की। इसके बाद उन्होंने सपा की नीतियों पर आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि चंद्रभद्र सिंह सोनू के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उनके शामिल होने के बाद यह माना जा रहा है कि इससे सपा प्रत्याशी को मदद मिलेगी।

मेनका गांधी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

बीते लोकसभा चुनाव - 2019 में चंद्रभद्र ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सुलतानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मेनका गांधी से हार का सामना करना पड़ा था। बीते लोकसभा चुनाव के लगभग छह माह बाद ही बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने चंद्रभद्र सिंह सोनू और उनके भाई मोनू सिंह को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। वर्ष 1995 से 2022 तक सुल्तानपुर में चंद्रभद्र सिंह सोनू के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं।

25 मई को होगा मतदान

गौरतलब है कि सुलतानपुर में छठे चरण में लोकसभा का चुनाव होना है, यहां 25 मई को मतदान होगा। इस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मेनका गांधी को चुनाव मैदान में उतारा है। INDIA गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को मैदान में उतारा है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने उदराज वर्मा को टिकट दिया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story