×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Loksabha Elections: अमेठी-रायबरेली में आज थम जाएगा प्रचार, 20 मई को होगा मतदान

Loksabha Elections: उत्तर प्रदेश की कुल 14 सीटों पर बीस मई को मतदान होगा। इसके मद्देनजर आज शाम से प्रचार थम जाएगा। अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर भी आज शाम पांच बजे प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। पांचवें चरण के लिए प्रचार अपने चरम पर है।

Abhishek Mishra
Published on: 18 May 2024 8:15 AM GMT (Updated on: 18 May 2024 8:20 AM GMT)
Loksabha Elections: अमेठी-रायबरेली में आज थम जाएगा प्रचार, 20 मई को होगा मतदान
X

Loksabha Elections: अमेठी और रायबरेली में आज शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। इसके अलावा पांचवे चरण में जिन सीटों पर वोट डाले जाएंगे, वहां भी आज से प्रचार बंद हो जाएगा। कांग्रेस और भाजपा ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि पांचवें चरण के लिए बीस मई को मतदान होगा।

अमेठी-रायबरेली में आज थमेगा प्रचार

उत्तर प्रदेश की कुल 14 सीटों पर बीस मई को मतदान होगा। इसके मद्देनजर आज शाम से प्रचार थम जाएगा। अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर भी आज शाम पांच बजे प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। पांचवें चरण के लिए प्रचार अपने चरम पर है। प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण आज दोनों लोकसभा क्षेत्रों में कई बड़े नेता अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांगते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी आज जायस और रायबरेली में रोड शो करेंगी। वहीं गृह मंत्री अमित शाह भी अमेठी में रोड शो करेंगे। वह अमेठी के रामलीला मैदान से शहर का भ्रमण करते हुए जनता को स्मृति ईरानी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे।

बीस मई को होगा मतदान

पांचवे चरण के तहत 20 मई को 49 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें उत्तर प्रदेश की 14 सीटें शामिल हैं। बीस मई को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 695 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। पांचवे चरण में अमेठी और रायबरेली के साथ कई हाई प्रोफाइल सीटों पर मतदान होगा। अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा जबकि भाजपा से स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में हैं। रायबरेली से पहली बार चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह आमने सामने हैं। दोनों लोकसभा सीटों पर बीस मई यानी सोमवार को वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के चुनाव परिणाम अगले माह की चार तारीख को घोषित किए जाएंगे।



Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story