×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

चुनाव की बातें : सही नतीजे की भविष्यवाणी करिये, दस लाख पाइए

Election 2024 : लोकसभा चुनावों के नतीजों की सही भविष्यवाणी करिये, दस लाख का इनाम पाइए। जी हां, कर्नाटक के एक "तर्कवादी" संगठन ने ज्योतिषियों और अन्य लोगों के लिए ये ऐलान किया है।

Neel Mani Lal
Published on: 24 May 2024 4:09 PM GMT
चुनाव की बातें : सही नतीजे की भविष्यवाणी करिये, दस लाख पाइए
X

Election 2024 : लोकसभा चुनावों के नतीजों की सही भविष्यवाणी करिये, दस लाख का इनाम पाइए। जी हां, कर्नाटक के एक "तर्कवादी" संगठन ने ज्योतिषियों और अन्य लोगों के लिए ये ऐलान किया है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन रेशनलिस्ट एसोसिएशन (एफआईआरए) के अध्यक्ष नरेंद्र नायक ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। नरेंद्र नायक वर्ष 1991 से लगभग हर आम चुनाव के दौरान इस तरह के प्रतियोगिता आयोजित करते रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए नायक ने 20 सवालों का एक सेट तैयार किया है और जो उन सभी सवालों की सटीक भविष्यवाणी करेगा उसे नकद पुरस्कार मिलेगा।

ये बताना होगा

- प्रतिभागियों को उस पार्टी की भविष्यवाणी करनी होगी जो बहुमत प्राप्त करेगी।

- बहुमत वाली पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी ( + या - 5 फीसदी की त्रुटि का एक मार्जिन सही माना जाएगा)।

- व्यक्तिगत पार्टियों - भाजपा, कांग्रेस, सपा, बीजेडी, डीएमके, बीआरएस, वाईएसआरसीपी, सीपीआई (एम), सीपीआई, एआईएडीएमके, एनसीपी, टीएमसी और आप - इनको अलग अलग कितनी सीटें मिलेंगी।

- इन प्रत्याशियों को कितने वोट मिलेंगे - नरेंद्र मोदी (वाराणसी), राहुल गांधी (वायनाड), कन्हैया कुमार (उत्तर पूर्व दिल्ली), पद्मराज आर (दक्षिण कन्नड़), अमित शाह (गांधीनगर) और तेजस्वी सूर्या (बेंगलुरु दक्षिण)। अनुमान में 5 फीसदी त्रुटि मान्य होगी।

नियम और शर्तें

नरेंद्र नायक ने कहा कि प्रतिभागियों को सभी सवालों का जवाब बिंदुवार देना होगा। अपूर्ण प्रविष्टियाँ पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगी। प्रविष्टियाँ 1 जून को मतदान समाप्त होने से पहले प्राप्त हो जानी चाहिए। पुरस्कार उन प्रविष्टियों को प्रदान किया जाएगा जो स्वीकार्य त्रुटि की सीमा के भीतर सभी सही उत्तर देंगे। बीस सही उत्तर सही पाने वाली प्रविष्टियाँ ही पुरस्कार के लिए पात्र होंगी। यदि एक से अधिक लोगों के सभी बीस प्रश्नों के सही उत्तर मिलते हैं, तो पुरस्कार राशि उनके बीच समान रूप से विभाजित की जाएगी।

प्रविष्टियों में उन्हें जमा करने वाले व्यक्ति का पूरा नाम और पता होना चाहिए।

एक व्यक्ति को केवल एक ही एंट्री की अनुमति होगी। यदि किसी के द्वारा एक से अधिक एंट्री प्रस्तुत की जाती है, तो केवल प्रथम प्राप्तकर्ता को ही पुरस्कार के लिए विचार किया जाएगा।

प्रत्येक प्रविष्टि में भविष्यवाणियाँ करने के लिए उपयोग की जाने वाली विधि का भी उल्लेख होगा। पुरस्कार की राशि 10 लाख रुपये होगी और यह नियमों के अनुसार सरकार को देय करों की कटौती के अधीन होगी।

प्रविष्टियाँ डाक द्वारा इस पते पर भेजी जा सकती हैं: 13-0-1220/2, सुक्रत अपार्टमेंट, वी टी रोड, मैंगलोर-575001 या narenyen@gmail.com पर मेल किया जा सकता है। नरेंद्र नायक के अनुसार 9448216343 फोन नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story