Jhansi Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा के अनुराग शर्मा ने कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य को 10, 2614 वोटो से हराया

Jhansi Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश में सपा कांग्रेस गठबंधन को मिली भारी सफलता के बीच अनुराग शर्मा की जीत बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है शुरू से ही कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी

Gaurav kushwaha
Published on: 4 Jun 2024 1:42 PM GMT (Updated on: 4 Jun 2024 1:43 PM GMT)
Jhansi Lok Sabha Election 2024
X

Jhansi Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की प्रचंड आंधी के बीच झांसी ललितपुर संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने कमल खिला दिया है। कांटे के मुकाबले में उन्होंने इंडिया कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को 102 614 वोटो से हरा दिया है। वह दोबारा चुनाव जीत गए हैं। पिछला चुनाव उन्होंने 2लाख 75 हजार वोटो से जीता था। भारतीय जनता पार्टी झांसी सीट पर लगातार तीसरी बार चुनाव जीत रही है।

शर्मा से पहले 2014 में उमा भारती चुनाव जीत चुकी है। इस बार अनुराग शर्मा को 690316 वोट मिले जबकि इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को 587702 वोट मिले। अयोध्या से झांसी चुनाव लड़ने आए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रवि प्रकाश कुशवाहा को 63192 वोटों पर संतोष करना पड़ा।इस तरह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा 102 614 वोटो से निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इस चुनाव में अन्य प्रत्याशियों में लखन लाल को 6832, रमेश को 2575, चंदन सिंह को 2491, धर्मेंद्र प्रताप को 63 03, इंद्र सिंह को 2078, दीपक कुशवाहा को 1377 वोट मिले।जबकि नोटा पर 15302 लोगों ने वोट डालकर सभी प्रत्याशियों के प्रति अविश्वास जताया।

चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों कार्यकर्ताओं ने अपाचे सांसद अनुराग शर्मा को फूलमालाओं से लाद दिया। उत्तर प्रदेश में सपा कांग्रेस गठबंधन को मिली भारी सफलता के बीच अनुराग शर्मा की जीत बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है शुरू से ही कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी पिछली बार जहां अनुराग शर्मा 273000 फोटो से जीत हासिल की थी इस बार अनुराग शर्मा को 102614 वोटो से जीत पर संतोष करना पड़ा हालांकि जिस तरह उत्तर प्रदेश में गठबंधन की आंधी चली उसके सामने 1 लाख 2हजार वोटों से जीत भी महत्वपूर्ण हो जाती है।इस चुनाव में जहां अनेक केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश से चुनाव हार गए हो अनुराग शर्मा अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों की फौज उतार दी थी तथा 11 विधायक अनुराग शर्मा को जिताने में लगे रहे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन अकेले जूझते रहे हालांकि उन्हें समाजवादी पार्टी का मजबूती से साथ मिला।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story