×

Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर लोकसभा सीट के चुनाव के लिए तैयारियां तेज, बनाए गए 867 पोलिंग बूथ

Lok Sabha Election 2024: जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है या ऐसे जो घर से बाहर नहीं निकल सकते, उनके लिए घर पर ही वोट देने की व्यवस्था की गई है

Neena Jain
Report Neena Jain
Published on: 18 April 2024 11:52 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर लोकसभा सीट पर चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा के बीच सेंटर वेयरहाउस से मतदान केंद्रों तक भेजा जा रहा है। सहारनपुर जिले में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले मतदान कर्मियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। लोकसभा विधानसभा चुनाव के लिए सहारनपुर लोकसभा सीट पर 867 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जबकि मध्य लोकसभा की 1926 सीटों पर 2708 पार्किंग पार्टियां बनाई गई हैं।

मतदान में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई

सहारनपुर जिले में सात विधानसभा हैं, जिनमें से दो विधानसभा नकुड और गंगोह कैराना लोकसभा में आती हैं। चुनाव के चलते सातों विधानसभा की जिम्मेदारी 11928 कार्मिकों के कंधों पर है। हर मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारी ,चुनाव अधिकारी प्रथम चुनाव अधिकारी, द्वितीय चुनाव अधिकारी, तृतीय चुनाव अधिकारी करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान में खलल डालने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। उनका मकसद चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराना है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर 18055310 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 2708 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जिनमें से 746 महत्वपूर्ण हैं। सहारनपुर को 22 जोन में शामिल किया गया है, जिनमें 216 सेक्टर हैं। 1377 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग की जायेगी। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए 17 हजार जवान सुरक्षा में लगे हैं। इसके अलावा चुनाव में लगे सभी कर्मियों का भी विशेष ख्याल रखा गया है और उनको लूं ना लगे इसके लिए उन्हें गुड़-चना बांटा जा रहा है।

दिव्यांग लोगों के लिए भी की गई विशेष व्यवस्था

इतना ही नहीं, दिव्यांग लोगों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, इसके लिए उन्हें पहले से ही चिन्हित कर लिया गया है ताकि वे मतदान केंद्र तक पहुंच सकें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है या ऐसे जो घर से बाहर नहीं निकल सकते, उनके लिए घर पर ही वोट देने की व्यवस्था की गई है।जिलाधिकारी ने सभी से अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि 2019 में 70.85% मतदान हुआ था, इस वर्ष अधिक मतदान का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए 25 जनवरी को मतदान दिवस पर 7 किलोमीटर लंबी पेंटिंग गार्डन का आयोजन किया गया, जिसमें 7 किलोमीटर लंबी मतदान संबंधी पेंटिंग बनाई गई बच्चों द्वारा बनाये गये चित्र का प्रदर्शन किया गया था। अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है और पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story