×

Lok Sabha Election: बहुत खोया जम्मू ने...अब है पाने का समय, कठुवा में कांग्रेस पर गरजे सीएम योगी

Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुवा में भाजपा के उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी रैली संबोधित की। जम्मू कश्मीर को लावरिस के तरह छोड़ दिया गया था। जम्मू ने बहुत खोया है।

Viren Singh
Published on: 10 April 2024 10:02 AM GMT (Updated on: 10 April 2024 10:04 AM GMT)
Lok Sabha Election
X

Lok Sabha Election (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मैदान मथने के बाद भाजपा के लोकप्रिय चुनाव प्रचारक एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार का जिम्मा उठाए हुए हैं। विभिन्न राज्यों में धड़ाधड़ चुनावी रैली कर विरोधियों को करारा जवाब तो दे ही रहें, साथ भाजपा के उम्मीदवारों की चुनावी राह आसान बना रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे। यहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी विरोधियों पर खूब गरजे, साथ ही, अपने शासन में यूपी की कानून व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज अगर कोई उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी करता है, तो हम उसे उल्टा लटका देते हैं। अगर कोई नहीं समझता है, उसे नीचे से मिर्ची का छौंक लगा देते हैं। जम्मू कश्मीर को लावरिस के तरह छोड़ दिया गया था। जम्मू ने बहुत खोया है। अब खोना नहीं बल्कि पाने का समय है।

कठुवा में पहुंचे सीएम योगी

सीएम योगी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुवा में भाजपा के उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी रैली संबोधित की। सीएम ने कह कि पिछले 7 साल में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ। अब प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता है। कांवड़ यात्रा अब शांतिपूर्वक होती है। धार्मिक स्थलों पर माइक का प्रयोग नहीं होता है। उन्होंने कहा कि 40 करोड़ लोगों में से 80 करोड़ लोगों को 4 साल से फ्री में राशन की सुविधा मिल रही है। अगले 5 साल तक के लिए यह सुविधा और फ्री हो गई है। वहीं, दूसरी ओर 1947 में भारत से अलग हुआ पाकिस्तान दुनिया के सामने कटोरा लेकर भीख मांगता दिखाई दे रहा है।

योगी ने रामलला के दर्शन करने की अपील

सीएम ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम विराजमान हो गए हैं। नव, भव्य और दिव्य मंदिर दिन प्रति दिन अपना बड़ा आकार ले रहा है। मैं आप सभी जम्मू-कश्मीर वासियों से अनुरोध करता हूं कि रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या आएं। हमें पिछले 10 वर्षों के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जरूरत है। पीएम मोदी आपसे समर्थन मांग रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र आपका समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। इस बार भी उन्हें भारी वोटों से विजयी बनाकर संसद पहुंचाएं।

देश का विभाजन कांग्रेस ने किया

रैली में उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन कांग्रेस की वजह से हुआ है। भाजपा होती तो यह नहीं होता है,क्योंकि हमने हमेशा देश को पहले रखा है। भाजपा के शासन में भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। भारत ने दुनिया को कोविड टीके उपलब्ध कराये। यह नया भारत है। भारतीयों को विदेशों में सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। अब पाकिस्तान घुसपैठ नहीं कर सकता। वे अब डरे हुए हैं।

370 हटान के लिए सरकार का किया आभार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं योद्धाओं की इस भूमि को नमन करता हूं। माता त्रिपुर सुंदरी, माता सुकराला और मां वैष्णो देवी को नमन करता हूं। और नवरात्रि के शुभ अवसर पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। सीएम ने महान डोगरा योद्धा जनरल जोरावर सिंह को भी याद किया। साथ ही, यहां से केंद्र सरकार का जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह का आभार भी प्रकट किया।

कई जिलों में सुना गया लाइव संबोधन

सीएम योगी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित किया। सीएम के संबोधन को ऊधमपुर जिला में चिनैनी, रामनगर व ऊधमपुर के लोगों ने एलईडी के जरिये सुना। आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए गए थे। देर शाम को जितेंद्र सिंह ने भी रैली स्थल पर पहुंचकर प्रबंधों का जायाजा लिया। भाजपा ने यहां से जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने चौधरी लाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story