×

‘मोदी खुद को महान बताकर लोकतंत्र का कर रहे चीरहरण’, जयपुर में BJP पर गरजीं सोनिया गांधी

Lok Sabha Election 2024: सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में बेरोजगारी, महंगाई, असमानता, अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये तानाशाही है और हम अपने लोगों के हिस्से का न्याय छीनने नहीं देंगे।

Viren Singh
Published on: 6 April 2024 9:12 AM GMT (Updated on: 6 April 2024 10:05 AM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024 (सोशल मीडिया)  

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के रण में भाजपा पहले से चुनावी अभियान छेड़ रखा है तो वहीं कांग्रेस ने भी शनिवार से अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान की धरती से कांग्रेस ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और चुवानी रैली में प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस पर हो रहे हमलों का जबाव दिया है। राजस्थान में शनिवार को भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा से जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलवर में चुनावी सभा को कुछ ही देर में संबोधित करेंगे तो उससे पहले कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी ने जयपुर में चुनावी जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला।

संविधान बदलने की हो रही कोशिश

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को राजस्थान के जयपुर में इंडिया गठबंधन की एक चुनावी रैली को संबोधित किया है। इस चुनावी जनसभा में सोनिया गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से रहे। उन्होंने कहा कि 'मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। इंडिया अलायंस के नेताओं को भाजपा में शामिल होने की धमकी दे जा रही है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खत्म हो गया है। हमारा देश खतरे में है। देश की हमारे संविधान को बदलने की साजिशें भाजपा वाले रच रहे हैं। देश की सरकारी संस्थाओं का राजनीतिकरण कर बर्बाद किया रहा है।

इस समय देश में चल रही तानाशाही

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय देश में मोदी की तानाशाही चल रही है। हम सब इस तानाशाही के खिलाफ एकजुट हुए हैं और इसका जवाब देंगे। भारत में महंगाई की इस कदर हावी है कि आम लोग रोजमर्रा का खाने पीने का सामना जुटा पाने में असमर्थ दिखे रहे हैं, लेकिन मोदी जी को यह नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश हम सबका है, कोई देश से बड़ा नहीं होता है। अगर होता है तो उसको देशवासी सबक सिखा देते हैं। कुछ ऐसा ही इस लोकसभा चुनाव में मोदी जी के साथ होने जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अपने आपको देश के बड़ा मान लिया है। कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र ‘न्याय पत्र’ पर सोनिया गांधी ने कहा कि हम लोगों ने जो न्याय पत्र में वादे किये हैं, उसके एक-एक संकल्प को कांग्रेस के बहादुर कार्यकर्ता देश के कोने कोने पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा

सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में बेरोजगारी, महंगाई, असमानता, अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये तानाशाही है और हम अपने लोगों के हिस्से का न्याय छीनने नहीं देंगे। देश जागरूकता का रास्ता देख रहा है. स्वाधीनता की ज्योती धीमी न हो, इसके लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।

घोषणपत्र चुनावी वादा नहीं, संघर्ष की आवाज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मेरी मां सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य बनने के बाद आपके राज्य (राजस्थान) आई हैं। हम अपनी पार्टी का घोषणा पत्र आपके सामने रख रहे हैं। इसका नाम न्याय पत्र इसलिए रखा है, क्योंकि यह सिर्फ चुनावी वादों की सूची नहीं बल्कि संघर्ष की आवाज है।

सरकार ने 10 सालों में कुछ नहीं किया

उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी चरम पर है। 10 साल से भाजपा की सरकार ने इस समस्या के लिए कुछ नहीं किया। अग्निवीर योजना लेकर आए जिससे युवाओं की उम्मीदें टूट गईं। हर राज्य में पेपर लीक हो रहे हैं। किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पीएम मोदी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। आप जो वोट डालने जा रहे हैं, वह देश के लोकतंत्र को बचाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हमने 25 गारंटी पूरा करेंगे। पीएम मोदी के विपरीत, हम झूठ नहीं बोलते।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story