×

Lok Sabha Election: ओवैसी के खिलाफ लड़ रहीं उम्मदीवार को Y+ कैटगरी सुरक्षा, जानिए कौन हैं माधवी लता?

Lok Sabha Election 2024: हैरादबाद से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर माधवी लता प्रतिष्ठितविरिंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं। वह हैदराबाद में सामाजिक कार्य करने के साथ हिंदुत्व की मुखरता से आवाज उठाने के लिए जानी जाती हैं।

Viren Singh
Published on: 8 April 2024 6:52 AM GMT (Updated on: 8 April 2024 7:08 AM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024 (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी और पार्टी के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल तैयार कर रहे हैं। भाजपा इस चुनाव में राज्यों में अधिक फोकस रखा है, यहां पिछले लोकसभा चुनाव में या फिर अन्य चुनावों पार्टी को जनाधार कम है और उसके कम सीटें प्राप्त हुई हैं। इन सीटों पर जीतने के लिए भाजपा ने चुनंदा उम्मीदवारों का चयन किया ही है, साथ ही उनकी सुरक्षा का भी ख्याल रखा है। दरअसल, जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं हैं, इनमें कुछ राज्यों में पार्टी के प्रत्याशी की सुरक्षा एक बड़ी चिंता है। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की खबरें आती ही रहती हैं, इन हमलों को देखते हुए हैदराबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अब 11 कंमाडों रहेंगे पल-पल साथ

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से भाजपा ने माधवी लता को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी है। यह मुस्लिम बहुल इलाका और भाजपा ने एक महिला को उम्मीदवार बनाया है। महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने माधवी लता Y+ कैटगरी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है। अब भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के साथ 11 कमांडो तैनात होंगे। वह जहां-जहां चुनाव प्रचार में आएंगे, उनके साथ Y+ कैटगरी सुरक्षा भी साथ चलेगी। आईबी की थ्रेट रिपोर्ट का आधार पर माधवी लता को गृह मंत्रालय ने सुरक्षा दी है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

Y+ कैटगरी की सुरक्षा मिलते ही भाजपा उम्मीदवार माधवी लता की सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है। लोग उनके बारे में खोजबीन कर रहे हैं कि आखिर कौन है यह महिला जिसको केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Y+ कैटगरी की सुरक्षा प्रदान की है? मिली जानकारी के मुताबिक, Y+ कैटगरी सुरक्षा में पांच पुलिस के स्टैटिक जवान उनके घर के बाहर मौजूद रहेंगे। छह पीएसओ तीन शिफ्ट में माधवी लता को सुरक्षा मुहैया करवाएंगे।

कौन हैं डॉ. माधवी लता?

हैरादबाद से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर माधवी लता प्रतिष्ठितविरिंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं। वह हैदराबाद में सामाजिक कार्य करने के साथ हिंदुत्व की मुखरता से आवाज उठाने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा डॉ. माधवी लता ट्रस्ट और संस्थाएं हेल्थकेयर, शिक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं। लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन की वह प्रमुख हैं। इन सबके साथ ही, वह एक भरतनाट्यम नृत्यकार भी हैं। उन्होंने कोटी महिला कॉलेज से राजनीति शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है। भाजपा ने पहली बार इस सीट पर किसी महिला को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

एक इंसान से बचाने के लिए सुरक्षा

सुरक्षा मिलने पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर माधवी लता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सुरक्षा एक इंसान से बचाने के लिए दी गई है। उस इंसान का नाम असदुद्दीन ओवैसी है। यह एक पहवान के बेटे को जेल में डाल सकते हैं। उनकी दोस्ती किंग्स ग्रुप से हो सकती है। वह वक्फ बोर्ड की जमीन कब्जा होने पर चुप रहते हैं। श्मशान की भूमि तोड़ने पर कुछ नहीं बोलते हैं। एससी एसटी महिलाओं पर हुए अत्याचार पर कुछ नहीं बोलते हैं। अब हम हमको सोचना पड़ेगा कि वह लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किस-किस को पालकर बड़ा रह रहे हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story