×

Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी के पाले में गिरे ये विपक्षी नेता, 3 माह में ढाई लाख नए बीजेपी नेता

Chunav 2024: गुरुवार को कांग्रेस के मलूक नागर और रोहन गुप्ता ने भी भाजपा ज्वाईन कर ली है। भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि कांग्रेस समेत अन्य दलों ने भाजपा ज्वाइन की।

Seema Pal
Written By Seema Pal
Published on: 11 April 2024 11:07 AM GMT
Loksabha Chunav 2024
X

Image - Social Media

Chunav 2024: लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीत आते-आते कई विपक्षी दलों के नेता पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अभी तक की जानकारी में सबसे ज्यादा कांग्रेस दल के सांसद और विधायकों ने भाजपा ज्वाइन की है। इसके बाद सपा, अकाली दल, बसपा और अन्य दलों के नेताओं की पार्टी बदली है। तीन महीने में ढाई लाख से भी ज्यादा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। आज गुरुवार को कांग्रेस के मलूक नागर और रोहन गुप्ता ने भी भाजपा ज्वाईन कर ली है। भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि कांग्रेस समेत अन्य दलों ने भाजपा ज्वाइन की है।

महू सीट से रामकिशोर शुक्ला

मध्यप्रदेश में इंदौर के महू सीट से सांसद रामकिशोर शुक्ला भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। महू के कद्दावर नेता रामकिशोर शुक्ला ने कांग्रेस को इस्तीफा देकर बीजेपी में घर वापसी की है। कांग्रेस छोड़ने की वजह बताते हुए रामकिशोर शुक्ला ने बताया कि उन्होंने एक भाजपा नेता के कहने पर ही कांग्रेस ज्वाईन की थी।

बिजनौर सीट से मलूक नागर

आज गुरुवार को बिजनौर सासंद मलूक नागर ने बसपा पार्टी छोड़ दी है। यूपी की बिजनौर सीट से सांसद मलूक नागर ने बसपा से इस्तीफा दे कर आज जयंत चौधरी की मौजूगी में रालोद की सदस्यता ले ली।

अहमदाबाद सीटे से रोहन गुप्ता

पूर्व कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता आज गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को गुजरात की अहमदाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया था। रोहन गुप्ता ने बीते माह 22 मार्च को ही कांग्रेस को टिकट लौटाकर पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। भाजपा में शामिल हुए रोहन गुप्ता ने कांग्रेस छोड़ने की वजह पार्टी में उनका अपमान किया जाना बताया था। उन्होंने संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता पर उनका अपमान करने और चरित्र हनन का आरोप लगाया था।

उदयपुर सीट से गौरव वल्लभ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रह चुके गौरव वल्लभ राजस्थान की उदयपुर सीट से सांसद हैं। गौरव वल्लभ ने इसी महीने भाजपा ज्वाइन की है। गौरव वल्लभ ने कांग्रेस छोड़ने की वजह सनातन विरोधी नारे लगाना बताया था। कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद गौरव वल्लभ ने पार्टी को लेकर कई नकारात्मक बयान भी दिए थे।

विद्याधर नगर सीट से सीताराम अग्रवाल

राजस्थान में विद्याधर नगर सीट से दो बार कांग्रेस प्रत्याशी बन चुके सीताराम अग्रवाल भी भाजपा में शामिल हो गए। बीते बुधावर को अपने सैकड़ों समर्थकों के सीताराम अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता ली।

मलूका सीट से गुरप्रीत सिंह मलूका

पंजाब में पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका ने अकाली दल से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली। इसके साथ ही पूर्व मंत्री की बहू आईएएस अधिकारी परमपाल कौर भी बीजेपी में शामिल हो गई है। मलूका परिवार की रामपुर फूल के मलूका गांव में अच्छी पकड़ है, जिसका फायदा बीजेपी लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

पूर्व कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है। सुरेश पचौरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। कांग्रेस सरकार में सुरेश पचौरी कई बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

पूर्व कांग्रेस मंत्री दीपक सक्सेना

इसी महीने 5 अप्रैल को मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भी भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस में दीपक सक्सेना को पूर्व सीएम कमलनाथ का हनुमान कहा जाता है। कांग्रेस को इस्तीफा देने के बाद दीपक सक्सेना को सीएम मोहन यादव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। इसके अलावा भी बीते महीने कांग्रेस और अन्य दल के नेताओं ने भी भाजपा ज्वाइन की है। छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके, विधायक कमलेश शाह और जबलपुर के मेयर जगत बहादुर सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Seema Pal

Seema Pal

Content Writer

Seema Pal is a Journalist and former Anchor. As Author, She is produced a good content. She has 4 years of experience in Media as news writer. Along with entertaining, She has a good grip in politics

Next Story