Lok Sabha Election 2024 Result: जानें भोजपुरी सितारों का चुनावी हाल

Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार कई भोजपुरी सितारों का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं क्या है इन फिल्मी सितारों का हाल?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 4 Jun 2024 6:39 AM GMT
Lok Sabha Election 2024 Result
X

Lok Sabha Election 2024 Result (Image Credit: Social Media)

Lok Sabha Election 2024 Result: 'लोकसभा चुनाव 2024' को लेकर एक बार फिल्मी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक बार कई फिल्में सितारे मैदान में उतरे हुए हैं। इनमें कंगना रनौत और अरुण गोविल भी शामिल हैं, जिन्होंने वीआईपी सीटों से चुनाव लड़ा है। वहीं, इस बार भोजपुरी सितारे भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं, तो वहीं इस बार भोजपुरी सितारे भी चुनावी मैदान में अपना दम लगा रहे हैं। वोटों की गिनती भी शुरू हो चुकी है, तो आइए जानते हैं भोजपुरी सितारों का क्या हाल है?

मनोज तिवारी को मिलेगी जीत?

भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के लिए खड़ें हैं। मनोज तिवारी शुरुआती रुझानों में 31058 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि 55516 वोटों के साथ कांग्रेस के कन्हैया कुमार दूसरे नंबर पर हैं। बता दें कि भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट अपनी पारी खेल रहे हैं। वो साल 2014 से इस सीट से कंटेस्ट कर रहे हैं। उनके खिलाफ कन्हैया कुमार खड़े हैं।


रवि किशन शुरुआती रुझानों में चल रहे हैं आगे

यूपी के गोरखपुर से भोजपुरी स्टार रवि किशन रुझानों में आगे चल रहे हैं। गोरखपुर से एक्टर बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। गोरखपुर शहर विधानसभा की शुरुआती रुझान में वह 91397 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी की काजल निषाद 75015 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बता दें कि रवि किशन साल 2019 में भी कंटेस्ट कर चुके हैं।


दूसरे नंबर पर हैं निरहुआ

भोजपुरी फिल्मों में निरहुआ नाम से मशहूर दिनेशलाल यादव बीजेपी के लिए आजमगढ़ लोकसभा सीट से खड़े हैं, लेकिन यहां समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव 37245 वोटों से सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि निरहुआ 21883 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।


निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं पवन सिंह

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर वह 14335 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जबकि राजा राम सिंह (CPIMLL) 20729 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story