×

Lok Sabha Election :क्या होगा इस बार लोकसभा चुनाव का नतीजा,राहुल गांधी और केजरीवाल के अनुमान में 80 सीटों का फासला

Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य सीट से नेताओं की ओर से ‘इस बार 400 पार’ का नारा दिया गया है

Anshuman Tiwari
Published on: 12 May 2024 7:37 AM GMT
Lok Sabah election ( Social Media Photo)
X

Lok Sabah election ( Social Media Photo)

Lok Sabah election 2024:देश की सत्ता पर तीसरी बार काबिज होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा ने जोरदार चुनाव अभियान छेड़ रखा है। एनडीए में शामिल अन्य सहयोगी दल भी जोरदार प्रचार में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य सीट से नेताओं की ओर से ‘इस बार 400 पार’ का नारा दिया गया है। दूसरी ओर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी कमर कस रखी है। विपक्षी नेताओं की ओर से इस बार भाजपा की मजबूत घेराबंदी की गई है।

ऐसे में चुनाव नतीजे को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। विपक्ष के दो बड़े नेताओं ने भी लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर अलग-अलग भविष्यवाणी की है। वैसे हैरान करने वाली बात यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए गए अनुमान में करीब 80 सीटों का फासला है।


राहुल भाजपा को अधिकतम 150 सीटें दे रहे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मानना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो पाएगी। विपक्षी गठबंधन में पीएम पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे राहुल गांधी ने हाल में कन्नौज और कानपुर की जनसभाओं में कहा था कि लिखकर ले लो, इस बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।इससे पूर्व एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर अपनी भविष्यवाणी की थी। उनका कहना था कि पहले मुझे लग रहा था कि भाजपा 180 सीटें तक जीत सकती है मगर अब कुछ चरणों के मतदान के बाद लग रहा है कि भाजपा अधिकतम 150 सीटें ही जीत सकती है।झारखंड की चुनावी रैली में भी राहुल गांधी ने अपनी इस बात को दोहराया था और कहा था कि भाजपा 150 सीटों से पहले ही सिमट सकती है। वैसे उल्लेखनीय बात यह भी है कि राहुल गांधी ने अभी तक कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सीटों को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं की है। विसे उन्हें इस बात का पक्का भरोसा है कि इस बार कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया गठबंधन की सरकार जरूर बनेगी।


केजरीवाल बोले:भाजपा की नहीं बनेगी सरकार

दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का नजरिया राहुल गांधी से अलग है। दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार केजरीवाल अभी हाल में ही तिहाड़ जेल से बाहर निकले हैं। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि भाजपा इस बार सत्ता हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाएगी।शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी चुनाव विशेषज्ञों से हुई बातचीत हुई है। केजरीवाल का आकलन है कि 4 जून को चुनाव नतीजे की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार नहीं बना पाएंगे।


भाजपा को 230 सीटें मिलने की भविष्यवाणी

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कई राज्यों में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। इन राज्यों में उन्होंने हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार और झारखंड का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन सभी राज्यों में भाजपा की सीटें घट रही हैं मगर बढ़ कहीं भी नहीं रही हैं।ऐसी स्थिति में भाजपा 220 से 230 सीटों से ज्यादा हासिल नहीं कर सकेगी। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को नतीजे की घोषणा के बाद भाजपा सत्ता से बेदखल हो जाएगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

दोनों के अनुमान में 80 सीटों का फासला

वैसे यदि विपक्ष के इन दोनों बड़े नेताओं की भविष्यवाणियों को देखा जाए तो राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए गए अनुमानों में काफी अंतर है। जहां एक ओर राहुल गांधी भाजपा को अधिकतम 150 सीटें दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर केजरीवाल का मानना है कि भाजपा अधिकतम 230 सीटें हासिल कर सकती है। इस तरह दोनों नेताओं के आकलन में 80 सीटों का फासला है।लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं जबकि चार चरणों का मतदान बाकी है। एक जून को आखिरी चरण के मतदान के बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों को भी इस चुनाव नतीजे का बेसब्री से इंतजार है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story