Lok Sabha Election Results : लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह की जीते

Lok Sabha Election Results : उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं, उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा दूसरे नंबर पर हैं।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 4 Jun 2024 12:19 PM GMT (Updated on: 4 Jun 2024 1:51 PM GMT)
Rajnath Singh
X

Rajnath Singh (Pic:Social media)

Lok Sabha Election Results : उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने जीत हासिल की है। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी विधायक एवं प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा से था। बता दें कि केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने 1,13,620 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है, उन्हें 5,61,217 मत हासिल हुए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा को 4,50,887 मत मिले हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद सरवर मलिक को 28,074 मत प्राप्त हुए हैं। हालांकि अधिकारिक रूप से अभी जीत की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव आयोग का प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही अधिकारिक घोषणा होगी।

2014 से लगातार जीत हासिल की

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट से भारतीय जनता पार्टी के राजनाथ सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी को 2 लाख 72 हज़ार 749 वोटों से हराया था। राजनाथ सिंह को 5 लाख 61 हज़ार 106 वोट मिले थे। वहीं, 2019 के चुनाव में राजनाथ सिंह जीते थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को 3 लाख 47 हज़ार 302 मतों के अंतर से हराया था। राजनाथ सिंह को कुल 6 लाख 33 हजार 26 वोट मिले थे। कांग्रेस ने बतौर प्रत्याशी प्रमोद कृष्णन को मैदान में उतारा था, उन्हें 1 लाख 80 हजार 11 वोट मिले थे।

33 साल से बीजेपी है कब्जा

बता दें कि लखनऊ लोकसभा सीट पर 1991 के बाद से 33 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को इस सीट से 1991 में पहली बार सांसद चुना गया था। वह 2004 तक यहां से 5 बार चुनाव जीते थे। अटल बिहारी वाजपेयी के बाद 2009 में इस सीट पर बीजेपी ने लालजी टंडन को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी को हराया था।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story