×

Lok Sabha Election: आज शाम से थम जाएगा देश भर में चुनावी शोर, जमीं में स्टार प्रचारक, सातवें चरण में होगा मोदी के भाग्य का फैसला

Lok Sabha Election: सात चरणों में संपन्न हो रहे लोकसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार है, जोकि आज शाम से बंद हो जाएगा। 1 जून को मतदान होगा।

Viren Singh
Published on: 30 May 2024 3:36 AM GMT (Updated on: 30 May 2024 4:04 AM GMT)
Lok Sabha Election
X

Lok Sabha Election (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election: भारत में ढाई महीने तक चला आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव-2024 का चुनावी शोर गुरुवार शाम पांच बजे से थमने जा रहा है। सात चरणों में संपन्न हो रहे लोकसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार है, जोकि आज शाम से बंद हो जाएगा। 1 जून आखिरी चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों के लिए मतदान होगा। आखिरी चरण में भी देश में कई हॉट सीट पर वोटिंग होनी है। इस चरण के चुनाव में देश भर की निगाहें वाराणसी सीट पर टिकी हैं, क्योंकि यहां प्रधानमंत्री तीसरी बार नरेंद्र मोदी मैदान हैं। इसके अलावा देश में कई और सीटें भी हैं, जहां कई दिग्गज चुनावी मैदान हैं। वहीं, चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार को देखते हुए भापजा सहित के राजनीतिक दलों ने प्रचार के जान झोंक दी है। पार्टियों के प्रमुख और स्टार प्रचारक आज मैदान में हैं।

2019 के आखिरी चरण में ये थी स्थिति

अंतिम चरण का चुनाव भाजपा-एनडीए गठबंधन और कांग्रेस-आइएनडीआइए गठबंधन दोनों के लिए ही काफी अहम है। पिछले लोकसभा चुनाव में आठ राज्यों की 57 सीटों पर भाजपा के घटक दलों 32 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस के घटक दलों ने इस चुनाव 9 सीटें जीत दर्ज की थी, जबकि अन्य के खातें बाकी सीटें गई थी। हालांकि इस बार भी दोनों दल आखिरी चरण में उम्दा प्रदर्शन करने की फिराक में लगे हुए हैं। अगर एनडीए को इस बार 400 पार नारे को हकीकत में तब्दील करना है तो आखिरी चरण के चुनाव में पिछली बार की तुलना में इस बार और अधिक सीटों पर कमल खिलाना होगा।

पंजाब में रोचक मुकाबला

इस बार सबसे रोचक चुनावी मुकाबला पंजाब में बना हुआ है। यहां की सभी सीटों पर आखिरी चरण 1 जून को वोट डाले जाएंगे। पिछली बार 2019 में भाजपा- अकाली दल साथ में मिलकर कमल खिलाए थे, लेकिन इस बार दोनों की राहें अलग अलग हैं। राज्य के चार प्रमुख दल आप, भाजपा, कांग्रेस व अकाली दल अकेले-अकेले 13 सीटों जीतने पर लगे हुए हैं। हालांकि दिल्ली की सीटों का लिए आप-कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन बैन के तले लड़ा था।

57 सीटों पर होगा चुनाव, पीएम मोदी मैदान में

1 जून को अंतिम चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें बिहार की आठ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ और केंद्र शासित चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है। इसके अलावा इस चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राजनीतिक दिग्गजों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होगा। इसमें वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और बिहार की पाटलिपुत्र सीट लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती हैं।

आखिरी दिन स्टार प्रचारकों की उतरी फौजी

आखिरी चरण की 57 सीटों में यूपी की 13 सीटों की वोटिंग भी शामिल हैं। आज इस चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 5 बजे के बाद से देश में सातवें चरण का चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा। इसको देखते हुए उससे पहले राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारक की पूरी फौजी मैदान में उतार दी है। यूपी सहित 8 राज्य गुरुवार को चुनावी सभाओं का दौर दिखाने वाला है। यूपी के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ भाजपा की जीत में आखिरी कील ठोंकने के लिए गुरुवार को हिमाचल और पंजाब मथने वाले हैं तो वहीं यूपी में भाजपा कई दिग्गज नेता और एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव जनसभाएं करेंगे।

योगी हिमाचल और पंजाब में गरजेंगे, राजनाथ सिंह यूपी में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को हिमाचल प्रदेश व पंजाब में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। इसके बाद पंजाब के आनंदपुर साहिब व लुधियाना में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, यूपी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे कुशीनगर के जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान रामकोला में, दोपहर दो बजे चंदौली में गांधी स्मारक इंटर कालेज व शाम चार बजे अमर शहीद इंटर कालेज में सभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी वाराणसी में शाम सात बजे कादांबनी लान शिवपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगी।

सीएम मोहन यादव करेंगे रोड शो, अन्य नेताओं की जनसभाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मऊ के भाजपा के कार्यालय में संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में 11 बजे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पीछे मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा एक बजे छितुपुर व तीन बजे महात्मा जेएफ पब्लिक स्कूल मडुआडीह में मतदाताओं के साथ बैठक करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 11 बजे कुशीनगर में रोड शो करेंगे। इसके बाद सोनभद्र के दुद्धी में भी वह रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मीरजापुर में जनसंपर्क करेंगे। केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा गोरखपुर और बांसगांव में जनसंपर्क करेंगे।

महाराजगंज और घोसी मेंअखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव महाराजगंज व घोसी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 12 बजे महाराजगंज के किसान डिग्री कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1:45 बजे घोसी के कोपागंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story