TRENDING TAGS :
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव का पहला राउंड: इन टॉप 15 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य इवीएम में बंद
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण पूरा हो गया है। इस चरण में प्रतिस्पर्धा करने वाले उम्मीदवारों में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव का पहला राउंड: इन टॉप 15 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य इवीएम में बंद: Photo- Newstrack
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण पूरा हो गया है। इस चरण में प्रतिस्पर्धा करने वाले उम्मीदवारों में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल शामिल हैं। 19 अप्रैल के टॉप प्रत्याशी कौन हैं,और कहां से मैदान में हैं, जानते हैं इनके बारे में।
नितिन गडकरी - नागपुर
केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, उनका लक्ष्य हैट्रिक जीत है। पहली बार गडकरी इस सीट पर 2014 में जीते थे। इस बार गडकरी के कांग्रेस ने विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है।
Photo- Social Media
किरेन रिजिजू - अरुणाचल पश्चिम
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम सीट से मैदान में हैं और पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
सर्बानंद सोनोवाल - डिब्रूगढ़, असम
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़ से लोकसभा में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।
संजीव बलियान - मुजफ्फरनगर
केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान 2019 में भी इस सीट से जीते थे। उस चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के चौधरी अजीत सिंह को हराया था। इस बार उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हरेंद्र मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति से है।
Photo- Social Media
जतिन प्रसाद - पीलीभीत
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद का मुकाबला समाजवादी पार्टी के भगवत शरण गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खान ऊर्फ फूल बाबू से है।
नकुल नाथ - छिंदवाड़ा, एमपी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ का मुकाबला भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू से है।
जीतेन्द्र सिंह - उधमपुर, जम्मू कश्मीर
केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह 2004 और 2009 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं और तीसरी बार इस सीट से जीत कर हैट्रिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह से है।
भूपेंद्र यादव - अलवर, राजस्थान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र यादव का मुकाबला कांग्रेस के ललित यादव से है। भूपेंद्र यादव का यह पहला लोकसभा चुनाव है। वो 2012 से ही राज्य सभा के सदस्य हैं।
अर्जुन राम मेघवाल - बीकानेर,
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल से है। बहुजन समाज पार्टी ने खेत राम मेघवाल को मैदान में उतारा है। अर्जुन राम मेघवाल ने यहाँ से 2009, 2014 और 2019 का चुनाव भी जीता था।
Photo- Social Media
बिप्लब कुमार देब - पश्चिम त्रिपुरा
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब पश्चिम त्रिपुरा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा से है।
ए राजा - नीलगिरी, तमिलनाडु
डीएमके संसद एवं पूर्व केंद्रीय मन्त्री ए राजा का मुकाबला केंद्रीय मत्स्य, पशु चिकित्सा और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरुगन से है। ए राजा इस सीट पर 2009 में भी चुनाव जीते थे। मुरुगन पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं वह 2021 में मध्य प्रदेश से राज्य सभा के लिए चुने गए थे।
कार्ति चिदंबरम - शिवगंगा, तमिलनाडु
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम का मुकाबला भाजपा के टी देवनाथन यादव और अन्नाद्रमुक के जेवियर दास से है।
अन्नामलाई - कोयंबटूर, तमिलनाडु
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अन्नामलाई का मुकाबला डीएमके नेता गणपति पी राजकुमार और अन्नाद्रमुक के सिंगाई रामचंद्रन से है। 2019 के चुनाव में यहां से माकपा के पीआर नटराजन जीते थे।
Photo- Social Media
दयानिधि मारन - चेन्नई सेंट्रल
चेन्नई सेंट्रल, तमिलनाडु पूर्व केंद्रीय मंत्री व द्रमुक प्रत्याशी दयानिधि मारन को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विनोज पी. सेल्वम से चुनौती मिल रही है। ये सीट द्रमुक का गढ़ मानी जाती है।
गौरव गोगोई - जोरहाट, असम
कांग्रेस के गौरव गोगोई पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। वह पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। गोगोई को यहां भाजपा उम्मीदवार से कड़ी चुनौती मिल रही है।