×

UP के दो लड़के फिर लेकर आए फ्लॉप फिल्म, सहारनपुर में बोले PM मोदी- कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं

UP Lok Sabha Elections: सपा की स्थिति तो ये है कि यहां उन्हें हर घन्टे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति तो और भी विचित्र है, कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, वहां भी उसे उम्मीदवार उतारने की हिम्मत ही नहीं हो रही है।

Viren Singh
Published on: 6 April 2024 7:01 AM GMT (Updated on: 6 April 2024 7:58 AM GMT)
Lok Sabha Elections
X

Lok Sabha Elections (सोशल मीडिया) 

UP Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि आज भारत का डंका अमेरिका क्या पूरी दुनिया में बज रहा है। कांग्रेस के समय भारत की अर्थव्यवस्था 10 पायेदान पर थी, लेकिन एनडीए के 10 साल के शासन में देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल आया है और यह 10 से घटकर पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बना गया है, लेकिन इन विरोधियों को देश का विकास नहीं दिखा रहा है। उलटा इंडिया अलायंस के लोग तुष्टिकरण करके भारत को पीछे ढाकलने चाहते हैं। ये लोग शक्ति के खिलाफ है, मैं देश को झुकने नहीं दूंगा। 140 करोड़ देशवासियों के वोट की ताकत है। देश के कोने से एक आवाज आ रही है। फिर एक बार मोदी सरकार। रैली के दौरान पीएम मोदी ने यूपी में सपा और कांग्रेस गठबंधन को एक फ्लॉप फिल्म करार दिया और कहा कि यूपी के दो लड़के फिर एक फिल्म लेकर आए हैं।

विरोधी लोग शाक्ति को दे रहे चुनौती

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव के तहत एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पर यहां पर आए लोगों से कहा कि हमारे के लिए देश के बड़ा कुछ नहीं है। हमने भारत और अपने लोगों के लिए मेहनत में कोई कमी नहीं रखी है। भाजपा के लिए राष्ट्र हित पहले है, बाकी उसके बाद। उन्होंने कहा कि भारत का हर स्थान मां शक्ति का स्थान है और उनकी साधना का स्थान है। शाक्ति की उपासना हमारी स्वाभाविक, आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है, इसलिए भारत वह देश है जो शाक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं, मगर विरोधी लोग इसको चुनौती दे रहे हैं, कह रहे हैं कि उनकी लड़ाई शाक्ति के खिलाफ है। ये लोग नहीं जानते हैं कि जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है, उन सबका क्या हाल हुआ है, ये इतिहास और पुराणों में अंकित है।

यह चुनाव विकसित भारत बनाने का

उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि विकसित भारत बनाने के लिए का चुनाव है। आज भारत के हर कोने से एक की स्वर सुनाई दे रहे हैं कि फिर एक बार मोदी सरकार। 10 वर्ष पहले मैं चुनावी जनसभा के लिए सहारनपुर आया था। उस समय देश घोर निराशा, घोर संकट के दौर से गुजर रहा था तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि मैं देश झुकने नहीं दूंगा, देश रुकने नहीं दूंगा। मैंने संकल्प लिया था कि आपके आशीर्वाद से हर स्थिति, हर परिस्थिति को बदलूंगा, निराशा को आशा में बदलूंगा, आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी तो मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी।

दो लड़कों ने फिर फिल्म रिजील की

सहारनपुर में प्रधानमंत्री इंडिया गठबंधन पर तो बरसे ही, साथ ही यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर सपा को भी आड़े हाथों लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां पर मौजूद जनता से कहा कि आपको याद होगा, पिछली बार यूपी के 2 लकड़ों ने एक फिल्म रिलीज की थी, जिसको आप लोगों ने फ्लॉप कर दिया था। इस बार इन दोनों लड़कों ने फिर फिल्म को रिलीज किया है। मुझे समझ नहीं आता कि काठ की इस हांडी को ये INDI गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही, उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। INDI अलायंस कमीशन के लिए है, जबकि NDA, मोदी सरकार मिशन के लिए है। भारत को एक मजबूत देश बनाना भाजपा की प्रतिबद्धता है। हम देश के हर नागरिक की परेशानी को कम कर रहे हैं। नए अवसर तैयार कर रहे हैं।

Vocal for Local पर हमारा ध्यान

पीएम ने कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और यहां के लोगों के कौशल की ख्याति तो दूर-दूर तक है। इसलिए योगी हों या मोदी, हमें आपका ध्यान है। हम दोनों एक ही बात बोलते हैं - Vocal for Local। ये क्षेत्र अपनी कृषि उत्पादकों के लिए भी जाना जाता है। किसान की छोटी-छोटी जरूरत को लेकर सरकार संवेदनशील है। छोटे किसानों की पीएम किसान निधि के जरिये मदद की जा रही है। अकेले सहारनपुर में ही 3 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 860 करोड़ रुपये सीधे भेजे जा चुके हैं। कई देशों में यूरिया का एक बोरा 3,000 रुपये में मिलता है, पर भारत में यूरिया का बोरा 300 रुपये से भी कम में है।

सपा उम्मीदवार बदल रही तो कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं

उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है। सपा की स्थिति तो ये है कि यहां उन्हें हर घन्टे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति तो और भी विचित्र है, कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, वहां भी उसे उम्मीदवार उतारने की हिम्मत ही नहीं हो रही है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story