TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Loksabha 2024: फिर भी नहेरू के इस रिकॉर्ड की नहीं छू पाए PM मोदी, जानें क्या है वो?

Loksabha 2024: जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1964 तक 16 साल और 286 दिनों की अवधि के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे।

Viren Singh
Published on: 5 Jun 2024 9:10 AM GMT
Loksabha 2024
X

Loksabha 2024 (सोशल मीडिया) 

Loksabha 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा 293 सीटें जीतने के बाद लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है और लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अभी तक देश में पंडित जवाहर लाल नहेरू थे, जो लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। अब उनके बाद नरेंद्र मोदी हो गए हैं। नरेंद्र मोदी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनकर भले ही जवाहर लाल नहेरू के एक रिकॉर्ड की बारी करली हो, लेकिन एक ऐसा भी रिकॉर्ड है, जिससे वो पीछे रहे गए हैं। तो आई आपको बताते हैं कि वो कौन सा रिकॉर्ड है जो नरेंद्र मोदी इस बार नहीं थोड़ पाए , लेकिन टूटने की पूरी संभावना पूरी थी।

PM मोदी इस रिकॉर्ड से चूके

इस चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं, जो बहुमत के आंकड़े 272 सीटों से 32 कम है। एनडीए को जोड़कर यह सीटों का आंकड़ा 292 हो जाता है, जोकि पूर्ण बहुमत से कहीं आगे है। पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं दिलाए पाए, जबकि लगातार दो कार्यकाल में भाजपा अकेले दम पर पूर्ण बहुमत पर रही। यही एक ऐसा आंकड़ा है कि जो नरेंद्र मोदी नेहरू की बारी नहीं कर पाए। नेहरू 1962 में हुए अपने तीसरे चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल किया था,

नेहरू के नाम ये अनोखा रिकॉर्ड

जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1964 तक 16 साल और 286 दिनों की अवधि के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे। 1951-52 में कांग्रेस पार्टी द्वारा पहला आम चुनाव जीतने और फिर 1957 और 1962 में जीत हासिल करने के बाद नेहरू प्रधानमंत्री चुने गए। इसके साथ वो देश के पहले ऐसा नेता बन गए , जो लगातार तीन बार प्रधानमंत्री रहे।

तीसरा टर्म नहीं पूरा कर पाए नहेरू

1962 में तीसरी लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए भारत में 19 से 25 फरवरी के बीच आम चुनाव हुए। अपने तीसरे चुनाव में, नेहरू के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने 44.7 प्रतिशत वोट और 494 निर्वाचित सीटों में से 361 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की। 1962 में बहुमत के लिए 248 सीटों की जरूरत थी। हालांकि, मई 1964 में अपने तीसरे कार्यकाल के बीच में ही नेहरू का निधन हो गया।

जानिए चुनाव में एनडीए और इंडिया की स्थिति

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में हुए। नतीजे 4 जून को घोषित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 400 सीटों का लक्ष्य रखा था, लेकिन उसे सिर्फ़ 293 सीटें मिलीं। मोदी के नेतृत्व वाले गठबंधन को चुनौती देने वाले विपक्षी दलों के एक समूह इंडिया ब्लॉक को 232 सीटें मिलीं, जिससे एनडीए की संख्या 2019 से कम हो गई। तब एनडीए के खाते में 353 सीटें आई थीं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story