SP Survey: UP में गठबंधन की 50 से अधिक सीटों पर होगी जीत, सपा का सर्वे, देखें लिस्ट

Loksabha Election 2024 Result: सूबे की 80 सीटों पर सपा ने अपने सर्वे में सपा और इंडिया गठबंधन को 50 अधिक सीटें जीतने का दावा किया है।

Viren Singh
Published on: 3 Jun 2024 11:34 AM GMT
SP Survey
X

SP Survey (सोशल मीडिया) 

SP Survey: 04 जून, लोकसभा चुनाव के फैसला का दिन है। मंगलवार को चुनाव 2024 के परिणाम आ रहे हैं और यह साफ हो जाएगा कि इस बार देश की जनता ने भाजपा नीत एनडीए गठबंधन पर अपनी मोहर लगाते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को चुना है या फिर कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन सरकार बनाते हुए केंद्र सरकार की सत्ता से भाजपा की विदाई की है। सोमवार को दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि सत्ता सिंहासन का ताजा किसके सिर पर होगा। हालांकि एग्जिट पोल की बात करें तो सभी पोल भाजपा की फेवर में दिख रहे हैं और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का दावा कर कर रहे हैं। इन पोल्स में भाजपा को 370 से लेकर 400 पार सीटों तक मिलने का वादा कर रहे हैं, जबकि कुछ टीवी चैनल के पोल यूपी में 64 से 74 सीटें तक बीजेपी और NDA के पक्ष में जाने का अनुमान लगाया है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी (SP) ने भी अपना सर्वे जारी किया है।

50 से अधिक सीटों को जीतने का दावा

सूबे की 80 सीटों पर सपा ने अपने सर्वे में सपा और इंडिया गठबंधन को 50 अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। जबकि कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर बताया है। कुछ सीटों पर गठबंधन को नुकसान होने का दावा किया गया है। सपा की ओर से जारी ये सर्वे चरण वार तरीके से जारी किया गया है। बता दें कि यूपी और देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव-2024 समाप्त हुआ है। सपा ने भी सातों चरणों में सीटों के मुताबिक सर्वे किया है।

पहला-दूसरा चरण का सर्वे


तीसरे और चौथे चरण का सर्वे


पांचवें और छठवें चरण का सर्वे


सातवें चरण में इतनी सीट पाने का अनुमान



Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story