TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Loksabha Election Result 2024: डिम्पल यादव का विजय रथ बढ़ा आगे, योगी सरकार के मंत्री को मिली करारी शिकस्त

Loksabha Election Result 2024: डिम्पल यादव ने भाजपा के उम्मीदवार व योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 2,21,639 वोट से हराकर करारी शिकस्त दी है।

Sandip Kumar Mishra
Published on: 4 Jun 2024 1:26 PM GMT
Loksabha Election Result 2024: डिम्पल यादव का विजय रथ बढ़ा आगे, योगी सरकार के मंत्री को मिली करारी शिकस्त
X

Loksabha Election Result 2024 : मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा का परचम एक बार फिर बुलंद रहा। सपा उम्मीदवार डिम्पल यादव पहले रुझान से ही आगे चल रही थीं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार व योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 2,21,639 वोट से हराकर करारी शिकस्त दी है। डिम्पल यादव को 5,98,526 और जयवीर सिंह को 3,76,887 वोट मिले हैं। जबकि बसपा के शिव प्रसाद यादव को 66,814 वोट से संतोष करना पड़ा है। डिम्पल यादव के प्रचार के लिए उनकी बेटी अदिति सिंह भी मैदान में उतरी थीं। अदिति ने डोर-टू-डोट जाकर लोगों से मुलाकात की थी।

मैनुपरी लोकसभा चुनाव के यह रहे पीछले चुनाव परिणाम

मैनपुरी लोकसभा सीट पर 2022 में हुए उपचुनाव में सपा के डिम्पल यादव को 6,18,120 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 3,29,659 वोट मिले थे। इस उपचुनाव में 6,121 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। अगर लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को 5,24,926 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 4,30,537 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार सवेन्द्र सिंह को 2,631 वोट मिले थे। इस चुनाव में 6,711 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में यह रहा मुद्दा

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा का गढ़ है इसीलिए कोई खास मुद्दा यहां नहीं रहा। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी विरासत को संभालने की जिम्मेदारी डिम्पल यादव को मिली है। सपा के इस गढ़ में भाजपा लगातार सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है। इस बार के चुनाव में भाजपा ने राजपुत बनाम यादव की रणनीति अपनाई थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

Sandip Kumar Mishra

Sandip Kumar Mishra

Content Writer

Sandip kumar writes research and data-oriented stories on UP Politics and Election. He previously worked at Prabhat Khabar And Dainik Bhaskar Organisation.

Next Story