×

Mainpuri Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

Mainpuri Lok Sabha Election 2024: सैफई से सटा मैनपुरी संसदीय क्षेत्र मुलायम सिंह यादव के गढ़ के रूप में जाना जाता है। आजादी के बाद इस लोकसभा सीट पर पांच बार कांग्रेस जीतती रही।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 6 May 2024 10:35 AM GMT
Mainpuri Lok Sabha Election 2024
X

Mainpuri Lok Sabha Election 2024 (photo: social media )

Mainpuri Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र, आगरा मण्डल का शहर है। अकबर औछा, अम्बरपुर वेटलैंड, समान वन्यजीव अभ्यारण, बर्नहाल और करीमगंज यहां के प्रमुख स्थलों में से है। महाराजा तेज सिंह चौहान का किला, शीतला माता का मंदिर, समान बर्ड सेंचुरी, लोहिया पार्क यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।मैनपुरी और उसके आस-पास की जगह पर कन्नौज के राजवंश का शासन था।1526 के दौरान यहां पर मुगल शासक बाबर, अठाहरवीं शताब्दी में मराठों और फिर अवध के नवाब वजीर ने शासन किया था।मैनपुरी जिला कृषि उत्पादों का प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र है।

विधानसभा क्षेत्र

- मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत पांच विधानसभा क्षेत्रा आते हैं - मैनपुरी, किशनी (एससी), करहल, जसवंत नगर और भोगांव।

राजनीतिक इतिहास

- सैफई से सटा मैनपुरी संसदीय क्षेत्र मुलायम सिंह यादव के गढ़ के रूप में जाना जाता है। आजादी के बाद इस लोकसभा सीट पर पांच बार कांग्रेस जीतती रही। 1996 में पहली बार सपा के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव मैदान में उतरे और जीत हासिल की। इसके बाद यहां सपा को कोई हरा नहीं सका। इस दौरान तीन बार मुलायम सिंह यादव ने चुनाव जीता और दो बार उनके सीट छोड़ने पर हुए उप चुनाव में एक बार उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव और फिर उनके पौत्र तेज प्रताप यादव सांसद बने। 2019 में एक बार फिर मुलायम यहां के सांसद बने। उनके निधन के बाद बहू डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा और वे सांसद चुनी गईं। यह क्षेत्र यादव बहुल है।

पिछले चुनाव

मैनपुरी लोकसभा सीट वर्ष 1952 में ही अस्तित्व में आई। इस सीट पर हमेशा विद्रोह वाली राजनीति हावी रही है।

- 1952 - बादशाह गुप्ता - कांग्रेस

- 1957 - बंसी दास धनगर - प्रजा सोशलिस्ट पार्टी

- 1962, 1967, 1971 - महाराज सिंह - कांग्रेस

- 1977, 1980 - रघुनाथ सिंह वर्मा - जनता पार्टी

- 1984 - बलराम सिंह यादव - कांग्रेस

- 1989, 1991 - उदय प्रताप सिंह - जनता दल

- 1996 - मुलायम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी

- 1998, 1999 - बलराम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी

- 2004 - मुलायम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी

- 2004 - धर्मेन्द्र यादव - समाजवादी पार्टी

- 2009, 2014 - मुलायम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी

- 2014 - तेज प्रताप सिंह यादव - समाजवादी पार्टी

- 2019 - मुलायम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी

- 2022 - डिंपल यादव -समाजवादी पार्टी

जातिगत समीकरण

- मैनपुरी में कुल मतदाता हैं 17,02,258। यादव मतदाताओं की संख्या करीब 4.25 लाख है जबकि शाक्य मतदाताओं की संख्या करीब 3.25 लाख है। तीसरे नंबर पर ब्राह्मण जिनकी संख्या करीब 1.10 लाख है। इसके अलावा दलित मतदाताओं की संख्या 1.20 लाख और लोधी वोटर्स की संख्या एक लाख के आसपास है। यहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या करीब 55 हजार है।

इस बार कौन है मैदान में

- मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र में इस बार मैदान में प्रमुख उम्मीदवार हैं - समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव, भाजपा के जयवीर सिंह और बसपा से शिव प्रसाद यादव।

क्या हैं मुद्दे

- विकास के नाम पर मैनपुरी में सपा सरकारों के किए गए काम ही नजर आते हैं। चाहे वह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे हो, जीटी रोड का फोरलेने प्रोजेक्ट या भोगांव-शिकोहाबाद मार्ग का फोरलेन प्रोजेक्ट। भाजपा सरकार बनने के बाद दोनों फोरलेन प्रोजेक्ट का काम धीमा हो गया था, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और कैंसर यूनिट को शुरू करने की मांग पर कुछ नहीं हो सका है। रोजगार, उद्योगों का विकास, स्वास्थ्य सुविधाएं, रेल सुविधा को बेहतर बनाना प्रमुख मुद्दे हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story