×

Lok Sabha Election 2024: 'संविधान को तानाशाही से बचाने का आखिरी मौका', चुनाव तारीखों पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

Lok Sabha Election 2024 Schedule: मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव तारीखों के ऐलान पर कहा कि, हम 'भारत के लोग' साथ मिलकर नफरत, लूट, बेरोजगारी, महंगाई और अत्याचार के खि‍लाफ लड़ेंगे।'

aman
Written By aman
Published on: 16 March 2024 3:22 PM GMT (Updated on: 16 March 2024 3:40 PM GMT)
mallikarjun kharge news, general election 2024, lok sabha election 2024
X

मल्लिकार्जुन खड़गे (Social Media)

Mallikarjun Kharge on Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge on Modi Govt.) ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'लोकसभा चुनाव 2024 भारत के लिए 'न्याय का द्वार' खोलेगा।'

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'लोकतंत्र एवं संविधान को तानाशाही से बचाने का शायद ये आखिरी मौका होगा। उन्‍होंने कहा, हम 'भारत के लोग' साथ मिलकर नफरत, लूट, बेरोजगारी, महंगाई और अत्याचार के खि‍लाफ लड़ेंगे। हाथ बदलेगा हालात।'

कांग्रेस ने पूछा चुनाव किस पर होगा?

कांग्रेस के सीनियर लीडर पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने भी चुनावी शंखनाद के बाद प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'चुनाव का बिगुल बज चुका है। न्याय की इस रणभूमि ने पुकारा है। हम तैयार हैं। यह चुनाव किसी भी सूरत में आम नहीं है। चुनाव फैसला करेगा कि देश मजदूर किसानों के कंधे पर चलेगा या पूंजीपतियों के कंधे पर। उन्‍होंने ये भी कहा, चुनाव किस पर होगा? बाबा साहब के संविधान पर या तानाशाही पर?'

पवन खेड़ा- देश चुनाव में अहंकार पर चोट देने को तैयार

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'देश इस चुनाव में अहंकार पर चोट देने को तैयार है। उन्‍होंने यह भी क‍हा क‍ि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) का क‍िसानों, दलितों सभी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा, देश के कोने-कोने में जाकर लोगों से मुलाकात की। जनता ने कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों को नजदीक से समझा।'

19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में मतदान

गौरतलब है कि, देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए शनिवार (16 मार्च) को चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार की ओर से तारीखों की घोषणा की गई। आम चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में होगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होगा जो सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को समाप्त होगा। लोकसभा चुनाव परिणाम 4 जून 2024 को आएंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story