Loksabha Elections: न्यूज़ट्रैक के एग्जिट पोल में राजनाथ सिंह की बड़ी जीत का अनुमान, बनाएंगे यह रिकॉर्ड

Lucknow Loksabha Seat: न्यूज़ट्रैक और तेजस रिसर्च एंड डेवलपमेंट सॉल्यूशन की ओर से जारी एग्जिट पोल के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा से आसान जीत दर्ज करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि लखनऊ लोकसभा सीट पर 11,35,624 वोट डाले गए थे। एग्जिट पोल के मुताबिक राजनाथ सिंह को 6,24,593 वोट मिलने का अनुमान है।

Abhishek Mishra
Published on: 3 Jun 2024 6:15 AM GMT
Loksabha Elections: न्यूज़ट्रैक के एग्जिट पोल में राजनाथ सिंह की बड़ी जीत का अनुमान, बनाएंगे यह रिकॉर्ड
X

Lucknow News: लोकसभा चुनाव 2024 में न्यूज़ट्रैक और तेजस रिसर्च एंड डेवलपमेंट सॉल्यूशन के संयुक्त एग्जिट पोल में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है। लखनऊ लोकसभा से दो बार सांसद रहे राजनाथ सिंह को भाजपा ने तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। उनके विरोध में इंडिया गठबंधन ने लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविदास मेहरोत्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 54 से 64 सीट मिलने के आसार हैं। जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन को 16 से 26 सीटें मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल में राजनाथ की आसान जीत

न्यूज़ट्रैक और तेजस रिसर्च एंड डेवलपमेंट सॉल्यूशन की ओर से जारी एग्जिट पोल के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा से आसान जीत दर्ज करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि लखनऊ लोकसभा सीट पर 11,35,624 वोट डाले गए थे। एग्जिट पोल के मुताबिक राजनाथ सिंह को 6,24,593 वोट मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा को 4,31,537 मत हासिल होने की संभावना है। बहुजन समाज पार्टी के सरवर मलिक को 56781 वोट मिल सकते हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा इस सीट को आसानी से जीतती हुई दिख रही है। पोल के हिसाब से राजनाथ सिंह 1,93,056 वोटों से जीत दर्ज कर सकते हैं।

तीन बार लगातार जीतने वाले दूसरे सांसद होंगे

यदि लखनऊ लोकसभा सीट के एक्जिट पोल सही साबित होते हैं तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सीट से लगातार तीन बार जीतने वाले दूसरे सांसद बन जाएंगे। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने ही किया था। उन्होंने 1991 से 2004 तक हुए सभी लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया था। वहीं राजनाथ सिंह पहली बार लखनऊ से 2014 में सांसद चुने गए। 2019 में दूसरी बार भी लखनऊ की जनता ने उनके ऊपर भरोसा जताया। एग्जिट पोल की माने तो एक बार फिर वह लखनऊ से सांसद बन सकते हैं।




Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story