Loksabha Elections: UP में नोटा दबाकर लोगों ने जताई नाराजगी, राबर्ट्सगंज में नोटा को मिले 19000 वोट

Loksabha Elections: उत्तर प्रदेश की अकबरपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, बहराइच, बांदा, बांसगांव, भदोही, डुमरियागंज, गौतमबुद्धनगर और बांसगांव में नोटा के पक्ष में खूब वोट डाले गए।

Abhishek Mishra
Published on: 6 Jun 2024 7:00 AM GMT
Loksabha Elections: UP में नोटा दबाकर लोगों ने जताई नाराजगी, राबर्ट्सगंज में नोटा को मिले 19000 वोट
X

Loksabha Elections: देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। भाजपा बहुमत से दूर रही। इंडिया गठबंधन ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार है। देश में नोटा को सबसे ज्यादा वोट मध्य प्रदेश के इंदौर में पड़े हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने इस चुनाव में पार्टियों के उम्मीदवार के साथ नोटा का भी खूब बटन दबाया। प्रदेश के बुदेलखंड और पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों ने नोटा को पहले से अधिक वोट दिया।

राबर्ट्सगंज में जमकर दबा नोटा का बटन

उत्तर प्रदेश में नोटा का बटन जमकर दबाया गया। राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के मतदाता नोटा का इस्तेमाल करने के मामले में सबसे आगे रहे। यहां 19 हजार से ज्यादा वोट नोटा को हासिल हुए। वहीं झांसी में 15000 से ज्यादा वोट नोटा में गए। इसके साथ मिर्जापुर, बहराइच, बांदा, कैसरगंज, कौशांबी में भी नोटा के पक्ष में खूब वोट डाले गए। आंकड़ों के अनुसार पूर्वांचल के मतदाताओं ने सबसे ज्यादा नोटा का प्रयोग किया। बुंदेलखंड ने भी नोटा का बटन दबाकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

इन क्षेत्रों में नोटा को पड़े कम वोट

प्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर नोटा के पक्ष में मतदान किया गया। वहीं कुछ ऐसे भी क्षेत्र रहे जहां नोटा को कम वोट मिले। जानकारी के अनुसार अलीगढ़, बागपत, बिजनौर, एटा, घोसी, कैराना और शाहजहांपुर के मतदाताओं ने नोटा का सबसे कम इस्तेमाल किया। कई क्षेत्रों में लोगों ने नोटा को जमकर वोट डाले।

यहां नोटा के पक्ष में जमकर हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश की अकबरपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, बहराइच, बांदा, बांसगांव, भदोही, डुमरियागंज, गौतमबुद्धनगर, बांसगांव, गोंडा, हमीरपुर, जालौन, कैसरगंज, कुशीनगर और महाराजगंज जैसे लोकसभा क्षेत्रों में नोटा के पक्ष में जमकर मतदान हुआ। इन लोकसभा सीटों पर लोगों ने नोटा को वोट देकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

इन क्षेत्रों में पड़े इतने वोट

आगरा में 7014, बांसगांव में 9021, अकबरपुर में 7649, बाराबंकी में 8221, अलीगढ़ में 4934, बरेली में 6260, इलाहाबाद में 9952, बस्ती में 7761, अंबेडकरनगर में 7448, भदोही में 11229, अमेठी में 9383, बिजनौर में 4446, अमरोहा में 5900, बुलंदशहर में 6925, आंवला में 6858, चंदौली में 9005, आजमगढ़ में 6234, देवरिया में 10212, बदायूं में 8562, धौरहरा में 7144, बागपत में 5110, डुमरियागंज में 9447, बहराइच में 12864, एटा में 5156, बलिया में 8187, इटावा में 6266, बांदा में 13235 और फैजाबाद में 7536 वोट नोटा के पक्ष में डाले गए।



Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story